Shark Tank India Season 5: सोनी का सबसे ज्यादा चर्चित बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन 5 का ऐलान हो गया है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 का मेकर्स ने फर्स्ट प्रोमो जारी कर दिया है, जो काफी ज्यादा मजेदार है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 की अनाउंसमेंट से फैंस काफी खुश हो गए हैं, जो लंबे समय से शो का फॉलो कर रहे हैं।  शार्क टैंक इंडिया के सीजन 4 को लोगों ने खूब प्यार दिया था और अब दर्शकों को शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 को बेसब्री से इंतजार है।  मेकर्स ने बहुत ही फनी प्रोमो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘वायरल लेडी’ Priya Reddy ले सकती हैं एंट्री! ‘किरक खाला’ के नाम से हैं फेमस

शार्क टैंक इंडिया 5 का प्रोमो आउट 

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 जल्द शुरू होने वाला है और मेकर्स ने शो का फनी प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में इंडिया के कॉर्पोरेट में टॉक्सिक वर्क कल्चर का मजाक उड़ाया है, इतना ही नहीं मेकर्स ने प्रोमो के जरिए कंपनियों के सीईयो पर मजेदार तरीके से कटाक्ष किया है, जो अमीर बनने के लिए अपने कर्मचारियों से कड़ी मेहनत करवाते हैं।

शार्क टैंक इंडिया 5 के शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

शार्क टैंक इंडिया के मेकर्स ने प्रोमो वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, 'वफादार बने रहें - अपने करोड़पति मालिकों को अरबपति बनाते रहें। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के रजिस्ट्रेशन अब खुले हैं, लेकिन रजिस्टर न करें।' 25 जून यानी आज से ही शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

सोनी लिव पर होगा प्रीमियर

शॉर्क टैंक इंडिया सीजन 5 का प्रीमियर सोनी लिव पर जल्द ही होगा, हालांकि अभी मेकर्स ने प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले रियलिटी शोज में शॉर्क टैंक इंडिया को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: सलमान खान के जीजा को क्यों करवानी पड़ी 2 सर्जरी, जानें अब कैसी है आयुष शर्मा की हालत?