जहां एक तरफ आज के दौर में रिश्तों का मतलब तेजी से बदलता जा रहा है, वहीं टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। टीवी के सुपरहीरो मुकेश खन्ना, जिन्हें लोग ‘शक्तिमान’ के नाम से जानते हैं, अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 67 साल की उम्र में शादी को लेकर दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या सच में अब ये एक्टर दूल्हा बनने वाला है। टीवी के ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ के किरदार के लिए मशहूर मुकेश खन्ना इस वक्त सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनका कोई शो या एक्टिंग नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। इतने सालों तक कुंवारे रहने के बाद अब उन्होंने पहली बार खुलकर शादी को लेकर अपनी सोच जाहिर की है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' और 'भीष्म पितामह' में अपने यादगार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने समाज में फैली उस सोच पर भी सवाल उठाया जिसमें मर्दानगी को कई अफेयर्स से जोड़कर देखा जाता है।

---विज्ञापन---