Rinku Singh: शाहरुख खान की आईपीएल क्रिकेट टीम केकेआर के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अचानक से खबरों में आ गए हैं। KKR प्लेयर रिंकू सिंह काफी पॉपुलर हैं और उनको शाहरुख खान का 'लाडला' भी कहा जाता है। वो लंबे समय से KKR का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई धमाकेदार पारी भी खेली हैं। साल 2025 में रिंकू सिंह ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत की है, क्रिकेटर अपनी गुपचुप सगाई कर ली है, ऐसी न्यूज आई थी। मगर ये खबरें फर्जी निकल गई हैं। यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor ने Saif Ali Khan पर हुए हमले पर की बात, बोले- हम सब शॉक्ड थे…

सांसद संग क्रिकेटर का जुड़ा नाम

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैल रही थीं कि क्रिकेटर रिंकू सिंह ने MP प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी थी। सोशल मीडिया पर लोग दोनों को सगाई की बधाई देने लगे और रिंकू सिंह इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। कहा जाने लगा कि प्रिया और रिंकू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, हालांकि सगाई की खबरों पर रिंकू की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था। मगर प्रिया संग रिंकू की सगाई की खबरों पर सांसद के पिता का बयान आया है। प्रिया के पिता का कहना है कि सगाई की खबरें फर्जी हैं, सिर्फ अफवाहें हैं।

कौन हैं रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां?

रिंकू सिंह का नाम जिस लड़की प्रिया सरोज के साथ जुड़ा। वो समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। अखिलेश यादव ने प्रिया सरोज को लोकसभा चुनाव 2024 में मछली शहर से टिकट दिया था। बता दें कि सांसद होने के अलावा 23 नवंबर 1998 में जन्म लेने वाली प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। MP प्रिया खूबसूरती में भी हीरोइनों से कम नहीं हैं।

शाहरुख खान के 'लाडले' हैं रिंकू

KKR के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का 'लाडला' माना जाता है, क्योंकि शाहरुख के वो सबसे करीबी हैं। रिंकू के साथ शाहरुख की काफी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। रिंकू सिंह का केकेकआर के सह मालिकाना हक वाले शाहरुख खान के साथ अच्छा रिश्ता है। रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनकी शादी में शामिल होने और नाचने का वादा किया है। यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Knife Attack केस में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं…