Deva Early Review: साल 2025 का जनवरी का महीना बॉलीवुड के लिए मिला-जुला सा रहा है। अक्षय कुमार और वीर की फिल्म स्काई फोर्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं इमरजेंसी, आजाद और फतेह जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाया है। इसी बीच शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा को एंटरटेनमेंट में नया मसाला ऐड करने को बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म को दर्शकों ने हिट बताया या फ्लॉप... शाहिद कपूर की फिल्म देवा के शुरुआती रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। फैंस और क्रिटिक्स इस फिल्म को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे शानदार बता रहे हैं, तो कुछ को फिल्म ने निराशाजनक बता रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या देवा कबीर सिंह जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाएगी?

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स

फिल्म देवा को एक यूजर ने 'विस्फोटक' बताते हुए ट्वीट किया और लिखा, "साल की सबसे धमाकेदार पुलिस ड्रामा! खुद को तैयार रखें! शाहिद कपूर की देवा 2 घंटे और 36 मिनट की प्योर इंटेन्सिटी, स्टाइल और रॉ इमोशन्स के साथ आपके दिमाग को झकझोरने के लिए तैयार है। दूरदर्शी रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक रोलरकोस्टर राइड है जिसे आप मिस नहीं कर सकते।" दूसरे यूजर ने शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी एक्टिंग को एक लेवल ऊपर उठा दिया है। हालांकि, कुछ लोग फिल्म को लेकर नेगेटिव कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म के प्लॉट पर सवाल उठाते हुए लिखा, "डिसअवॉन्टिंग! कोई तर्क नहीं है कि एक पुलिस अधिकारी रिश्वत लेने के लिए दूसरे पुलिस को मार देता है। शाहिद कपूर ने फिल्म में कबीर सिंह की नकल की है। कृपया इसे रोकें। पूजा हेगड़े की एक्टिंग अच्छी है, लेकिन गाने खराब हैं। इस फिल्म से दूर रहें।" एक और यूजर ने देवा को "सबसे निराशाजनक फिल्मों में से एक" बताया और लिखा, "मुंबई पुलिस एक अच्छी थ्रिलर थी और पृथ्वीराज की एक्टिंग ने उसे देखने लायक बना दिया था। लेकिन यहां शाहिद कपूर पृथ्वीराज के आधी एक्टिंग कौशल से भी मेल नहीं खाते, जिससे फिल्म खराब ही लगती है।"

बॉक्स ऑफिस पर कैसा मिल सकता है रिस्पॉन्स?

फिल्म देवा के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज हैं, जो इस एक्शन-थ्रिलर के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को सही प्रमोशन और अच्छी वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिलती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अब देखना होगा कि शाहिद कपूर की देवा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। क्या यह कबीर सिंह के जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी हिट हो पाएगी या फिर फ्लॉप साबित होगी? इसका जवाब जल्द ही बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में देखने को मिल जाएगा।