जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है। जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। इस भयावह घटना पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रिया दी और इसे "हिंसा का इनह्यूमन एक्ट" करार दिया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

शाहरुख खान ने जताया शोक

एक तरफ जहां पूरा देश दहसत में हैं और शोक जता रहा है वहीं शाहरुख खान ने भी एक्स अकाउंट पर लिखा, "पहलगाम में हुई हिंसा के विश्वासघात और इनह्यूमन एक्ट है। इसपर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।"

देश एकजुट होकर न्याय मांगने की अपील

शाहरुख ने अपने पोस्ट में भावुक होते हुए आगे लिखा, "हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय पाएं।" उनका यह संदेश न सिर्फ उनके दुख को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि देश को मिलकर ऐसे कृत्यों का सामना करना होगा।  

अन्य बॉलीवुड सितारे भी आए साथ

शाहरुख खान की तरह ही कई अन्य फिल्मी सितारों ने भी इस हमले की निंदा कर रहे हैं। अक्षय कुमार, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हमलावरों को सख्त सजा देने की मांग की है। बॉलीवुड के अलावा पूरा देश बस न्याय की बात कर रहा है। यह भी पढ़ें:  कहां हैं शुभांगी अत्रे की बेटी आशी? पेरेंट्स का हुआ तलाक, सर से उठा पिता का साया

हमले से दहला देश, पीएम ने बीच में छोड़ा दौरा

बता दें कि पहलगांम में यह आतंकी हमला उस समय हुआ जब बैसरन घाटी में सैकड़ों पर्यटक घूमने आए थे। हमलावर पहाड़ों से उतरकर सीधे नागरिकों पर गोलियां चलाने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का आधिकारिक दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटने का फैसला लिया। यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले से दहले साउथ स्टार्स, किसी का टूटा दिल तो किसी ने बताया काला दिन