ईद के मौके पर मुंबई का बैंडस्टैंड एक बार फिर शाहरुख खान के दीदार के लिए हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। किंग खान के घर 'मन्नत' के बाहर सुबह से ही जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। हर उम्र के लोग एक्टर की सिर्फ एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस माहौल के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें फैंस की दीवानगी साफ झलक रही है।
मन्नत के बाहर के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
ईद के खास मौके पर शाहरुख खान को देखने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर फैंस का तांता लग गया। सुबह होते ही हजारों फैन्स मन्नत के बाहर जमा होने लगे। कई लोग तो रातभर वहीं रुके रहे ताकि ईद की सुबह उन्हें शाहरुख की एक झलक मिल सके। सोशल मीडिया पर मन्नत के बाहर का माहौल दिखाते हुए कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस हाथों में बैनर, पोस्टर और शाहरुख के नाम की तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं। एक वायरल वीडियो पैपराजी पेज 'ताहिर जासूस' पर भी देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में फैन्स लाइन लगाकर खड़े हैं।
त्योहार का माहौल बना मन्नत के बाहर
बैंडस्टैंड पर स्थित शाहरुख के घर के बाहर जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, वहां का माहौल भी रौशन होता गया। फैंस ने न सिर्फ शाहरुख के नाम के नारे लगाए, बल्कि कई लोगों ने रील्स बनाकर उस पल को यादगार बना लिया। कुछ फैन्स ने लाइव वीडियोज के जरिए उस माहौल को दुनियाभर में मौजूद शाहरुख लवर्स तक पहुंचाया।
शाहरुख की ईदी: बालकनी से दी झलक
हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी बालकनी से बाहर आकर फैन्स का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। शाहरुख की एक झलक देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोग इस पल को अपनी ‘सबसे बड़ी ईदी’ बता रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में अभी काम चल रहा है लेकिन इस बीच भी किंग खान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने हमेशा की तरह अपने उसी बालकनी में आकर अपनी झलक दिखाई।
यह भी पढ़ें: 91 की उम्र में जीनत हुसैन का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे आमिर खान की Sitaare Zameen Par में देंगी कैमियो
शाहरुख खान वर्कफ्रंट
शाहरुख खान आखिरी बार 2023 में तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे। अब वह अपनी अगली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं, जो 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। पहले इसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है, जिन्होंने ‘पठान’ का निर्देशन भी किया था।
यह भी पढ़ें: Kumkum Bhagya फेम के घर दोबारा गूंजी किलकारी, कपल ने बेटे का किया स्वागत
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.