Sardaar Ji 3 Controversy: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सरदारजी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवाद मच गया है। फिल्म के मेकर्स इंडिया में रिलीज नहीं कर रहे हैं, लेकिन ओवरसीज में 'सरदारजी 3' को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा और हानिया आमिर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच हानिया को इंडियन फिल्म में लेने की वजह से दिलजीत और मेकर्स को भारतीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है और फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड चल गया है। लेकिन इस बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने दिलजीत दोसांझ और मेकर्स की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: Kuberaa की सक्सेस के बाद रश्मिका की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज, पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी एक्ट्रेस
नादिया खान ने किया दिलजीत का सपोर्ट
पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान अक्सर ही हर मामले पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं और इस बार वो पंजाबी फिल्म 'सरदारजी 3' को लेकर चल रहे विवाद में कूद पड़ी हैं। जी हां, नादिरा ने 'सरदारजी 3' को लेकर अपनी बात रखी है, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की 'सरदारजी 3' बन गई थीं, लेकिन भारत और पाक विवाद के बीच कहा कि मूवी को री-शूट किया जाएगा। सबको लगा हानिया फिल्म में नहीं है और बस चुप हो गए। मगर फिल्म 'सरदारजी 3' का ट्रेलर आया और अब मूवी हानिया के साथ ही रिलीज हो रही है।'
दिलजीत और मेकर्स के बांधे तारीफों के पुल
नादिया खान ने इस बारे में आगे बात करते हुए दिलजीत और मेकर्स का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, 'कर लो जो करना है... वाह, सिख भाई हैं..प्रोड्यूसर सारे सिख हैं डरते किसी से नहीं हैं। हानिया मूवी में थोड़ी नहीं, बल्कि वो हर तरफ है। दिलजीत का भारत में बायकॉट चल रहा है. वो वहां के बड़े स्टारों में से हैं और सब उसके पीछे पड़ गए हैं कि वो देशद्रोही और गद्दार है। पर जो मर्जी कर लें, मूवी रिलीज होगी। मेरी तो इच्छा ही फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज की जाए।'
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.