Sardaar Ji 3 box office collection: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' ओवरसीज में 27 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से विवाद हो रहा था, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में हैं। इसी वजह से इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया है और फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद एक्टर और मेकर्स को बुरी तरह से बॉयकॉट का सामना करना पड़ा। भारत में तो फिल्म की रिलीज बैन थी, क्योंकि इंडिया में पाकिस्तानी स्टार्स पर बैन लगाया हुआ है। मगर इस बीच फिल्म ओवरसीज में रिलीज हुई, यहां तक की हानिया की वजह से फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज हुई है। अब चौंकाने वाली बात ये है कि फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई कर नया रिकॉर्ड बना डाला है। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबकी नाक में दम करेगी The Traitors की ये हसीना? सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं और उनके गाने और एक्टिंग दोनों ही फैंस को अपना दीवाना बना देती है। इसी का नतीजा है कि भारत में बुरी तरह से आलोचना झेलने के बाद भी फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई कर डाली है। पाकिस्तान में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, पाकिस्तान में थियेटर हाउसफुल जा रहे हैं। हानिया आमिर की ये पहली इंडियन फिल्म है और फिल्म की कमाई से साफ है कि मूवी को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पहले दिन कितनी हुई 'सरदार जी 3' की कमाई

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर स्टारर 'सरदार जी 3' ने पहले दिन ओवरसीज 4.32 करोड़ की कमाई की है, इसके साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है। 'सरदार जी 3' सिर्फ दो पंजाबी फिल्मों से कमाई के मामले में चूक गए हैं, जिन्होंने उनसे ज्यादा कमाई की थी। जी हां, जट्ट एंड जूलियट 3 और कैरी ऑन जट्टा इन दोनों मूवीज के बाद तीसरे नंबर पर दिलजीत की 'सरदार जी 3' है।

पंजाब में फिल्म ने काटा बवाल 

इंडियन स्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' का भारत में काफी विरोध हुआ है, क्योंकि फिल्म में पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर हैं। मगर दूसरी तरफ पाकिस्तान में दिलजीत की फिल्म का अलग ही बज देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'सरदार जी 3' ने सिर्फ पाकिस्तान में ही पहले दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों में 'सरदार जी 3' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने सारी भारतीय फिल्मों को पछाड़ दिया है। यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की अस्थियां थामे रोते हुए निकले पराग त्यागी, श्मशान घाट से वीडियो वायरल