Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

सपना चौधरी से जुड़े 5 विवाद, तीसरे वाला कर देगा शॉक्ड; एक-एक ठुमके पर जान छिड़कते हैं लोग

Sapna Choudhary Controversies: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का विवादों से गहरा नाता रहा है, वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। आइए उनकी लाइफ से जुड़े विवादों पर एक नजर डालते हैं...

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Controversies: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम सुनते है जेहन में उनके लटके झटके आने लगते हैं। एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाली हसीना आज पूरी हरियाणवी इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाए हुए हैं। डांसर होने के साथ ही वो बेहतरीन सिंगर भी हैं। सपना चौधरी की परफॉर्मेंस को देखने के लिए हर उम्र के लोग बेसब्र रहते हैं। सपनों की रानी सपना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। डांसर का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। आइए एक नजर डालते हैं सपना के विवादों पर जिन्हें जान आप हैरान भी हो सकते हैं।

1. होटल के कमरे में पुलिस की रेड

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उस वीडियो में दिखाया गया था कि सपना होटल के एक कमरे में बैठी हुई है। उनके सामने पुलिस वाले खड़े हैं। जिसे देख कयास लगाए जा रहे थे कि वो होटल में कुछ गलत इरादे से गई होंगी और पुलिस ने रेड मारी हो। लेकिन ऐसा नहीं था, बाद में पता चला कि ये पूरा सीन किसी प्रोजेक्ट के तहत फिल्माया गया था।

2. बिग बॉस के शो में हुआ था विवाद

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 11 में सपना चौधरी ने भी शिरकत की थी। घर के अंदर सपना और अर्शी खान के बीच कुछ झगड़ा हो गया था। दरअसल सपना ने अर्शी को ‘गोवा पुणे’ स्कैंडल के संबंध में कुछ ऐसा कह दिया कि वो भड़क उठीं। विवाद इतना बढ़ गया कि अर्शी के एक फैन ने उनके खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी थी।

3. सुसाइड करने की कोशिश

लोगों के सपनों की रानी सपना चौधरी ने का विवादों से गहरा नाता है। दरअसल एक बार डांसर ने अपनी जान देने की कोशिश की, इस खबर ने उनके चाहने वालों के होश उड़ा दिए। दरअसल सपना ने एक परफॉर्मेंस के दौरान ‘सांग बिगड़ग्या जातां का’ गाना गाया था। इस गाने पर एक आदमी ने उन पर जातिवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि उनके खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत FIR कर दी गई थी। इन सबसे परेशान हो उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की और सुसाइड नोट में इस बारे में लिखा भी।

4. शो में न पहुंचने पर मचा बवाल

सपना चौधरी का कोई भी शो होता है तो देखने वालों की लाइन लग जाती है। दरअसल सपना का एक शो था जो लखनऊ में होना था। हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे और सपना का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वो टाइम पर नहीं पहुंची तो लोगों ने अपने टिकट के पैसे वापस देने की मांग की। इस मामले में ही ऑडियंस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और सपना को अरेस्ट करने की मांग की।

5. राजनीतिक विवाद

दरअसल ये उस समय की बात है जब साल 2018 में सपना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने पहुंची थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। बस फिर क्या था, उसी समय बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सपना को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसमें उसने उन्हें नाचने वाली बता ये कह दिया था कि वो ठुमके लगाएंगी और कांग्रेस चुनाव जीतेगी।

First published on: May 21, 2024 02:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.