बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हुई हैं जिन्हें दूसरी फिल्म इंडस्ट्री ने कॉपी किया है। आज हम संजय दत्त की ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर मूवी की बात करने जा रहे हैं। साल 2003 में रिलीज हुई इस मूवी के 4 रीमेक बने। तीन तो साउथ इंडस्ट्री में ही बने हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की। तो चलिए जानते हैं इस मूवी का रीमेक किन-किन भाषाओं में बना?
यह भी पढ़ें: Bunty Aur Babli के 20 साल पूरे, Amitabh Bachchan ने फिल्म से जुड़े खास किस्से किए शेयर
चार भाषाओं में बने रीमेक
वहीं संजय दत्त की एकमात्र फिल्म है जिसके चार रीमेक बनाए गए। 2004 में तेलुगु में इसका रीमेक ‘शंकर दादा एमबीबीएस’ आया, जिसमें चिरंजीवी और सोनाली बेंद्रे थे और ये बड़ी हिट रही। उसी साल तमिल में ‘वसूल राजा एमबीबीएस’ नाम से इसका रीमेक बना, जिसमें कमल हासन, स्नेहा और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिका निभाई और इसे भी खूब सराहा गया।
2007 में इसका कन्नड़ रीमेक ‘उप्पी दादा एमबीबीएस’ आया, जिसमें उपेंद्र, उमा और अनंत नाग ने काम किया। हालांकि ये फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद 2017 में श्रीलंका की सिंहली भाषा में ‘डॉ. नवारियां’ नाम से रीमेक बना, जिसमें रंजन रामानायके और रुवांगी रथनायके ने मुख्य भूमिका निभाई और ये हिट साबित हुई।
मूवी को मिला नेशनल अवॉर्ड
फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद 25 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलकर सिल्वर जुबली का दर्जा हासिल किया था। साथ ही 2004 में इसे बेस्ट लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। मूवी में संजय दत्त के साथ उनके पिता सुनील दत्त, ग्रेसी सिंह, जिमी शेरगिल, अरशद वारसी, रोहिणी हट्टंगड़ी और बोमन ईरानी ने अहम भूमिकाएं निभाईं।
संजय दत्त के करियर को दी नई जान
बता दें 1993 के बॉम्बे बम विस्फोट मामले में नाम जुड़ने से संजय दत्त का करियर बुरी तरह प्रभावित हो गया था। लेकिन ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ ने उनके करियर को फिर से ऊंचाई पर पहुंचाया। 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 33 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता दर्ज की। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म पहले शाहरुख खान, आर माधवन, अनिल कपूर और विवेक ओबेरॉय को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.