Sanjay Dutt-Nora Fatehi song 'Sarke Chunar': कन्नड़ फिल्म का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहा. गाने पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे. अब इसे लेकर संजय दत्त ने माफी मांगी है. 27 अप्रैल को संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए और गाने के बोल और प्रेजेंटेशन के लिए बिना शर्त माफी मांगी. बता दें महिला आयोग ने गाने में अश्लीलता और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर नोरा फतेही और संजय दत्त समेत फिल्म की टीम को समन भेजा था.

संजय दत्त ने मांगी माफी

सोमवार यानी 27 अप्रैल की दोपहर को इस मामले में संजय दत्त अपने वकील के साथ दिल्ली स्थित महिला आयोग के ऑफिस पहुंचे. यहां अपनी पेशी के बाद उनके वकील ने जानकारी दी, "संजय दत्त महिलाओं और महिला आयोग का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने आयोग को बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड हुआ था, तब वो किसी और भाषा में था, इसलिए उन्हें इसके हिंदी लिरिक्स की गहराई का पता नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने अपनी ओर से माफी मांगी है."

---विज्ञापन---

50 बच्चों की शिक्षा का लिया जिम्मा

महिला आयोग से माफी के साथ ही संजय दत्त ने 50 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लिया. महिला के सामने एक्टर ने घोषणा की है कि वो आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे. उनके वकील ने स्पष्ट किया कि संजय दत्त ने ये फैसला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लिया है.

क्या है पूरा मामला

बता दें ये पूरा मामला कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' से जुड़ा हुआ है. इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त शामिल हैं. गाने के बोल में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसे लेकर कड़ा विरोध हुआ. महिला आयोग ने इसपर संज्ञान लिया था, जिसके बाद यूट्यूब से इस गाने के लिरिकल वीडियो को हटा दिया गया. गाने में शामिल एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर साफ किया था कि वे ऐसे कंटेंट का समर्थन नहीं करती हैं.

---विज्ञापन---