Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बयान दिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद को वर्जिन बताया और ये भी बताया कि आखिर क्यों वो अब तक किसी रिलेशनशिप में नहीं आईं.
सना मकबूल का चौंका देने वाला बयान
फिल्मी ज्ञान को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सना ने साफ-साफ कहा कहा, “मैं वर्जिन हूं बेबी… सच में!” उनका ये बयान सुनकर कई लोग चौंक गए. 32 साल की सना ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि वो आखिर अब तक किसी रिलेशनशिप में क्यों नहीं आईं. इसके पीछे एक्ट्रेस ने बड़ी वजह बताई.
प्यार से लगता है डर
सना के मुताबिक उन्होंने कभी किसी को किस तक नहीं किया है. वो हुकअप या फिजिकल रिलेशन से हमेशा दूर रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनके धर्म की वजह से है, तो सना ने जवाब दिया कि ये उनकी अपनी पसंद है. उन्होंने कहा, “लोग दिल तोड़ देते हैं, इसलिए मुझे प्यार से डर लगता है.” आगे सना ने बताया कि आज किसी पर भरोसा करना उनके लिए आसान नहीं. एक बार दिल टूट जाए तो फिर किसी पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पिछले रिलेशनशिप का भी जिक्र किया, जहां सफलता के बाद पार्टनर को दिक्कत हुई थी.
सोशल मीडिया पर हो रहीं तरह-तरह की बातें
सना का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. फैंस उनके इस बयान को सुनकर शॉक रह गए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे, तो कुछ लोग इसे समाज की प्रगति के बारे में प्रश्न उठा रहे हैं.