Sana Khan Mother Prayer meet: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ चुकीं सना खान इस समय मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस की मां सईदा बेगम का 24 जून को देहांत हो गया है, वो लंबे समय से बीमार थीं। अपनी मां के सना बेहद करीब थीं और वो उनके निधन से टूट गई हैं। कल रात सना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो मां के पार्थिव शरीर के पास बेसुध बैठी दिखाई दे रही थीं। सना खान की मां की प्रार्थना सभा में टीवी जगत के मशहूर सेलेब्स पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Panchyat से रातों-रात स्टार बने ये 4 एक्टर्स, प्रहलाद-बिनोद, भूषण और रिंकी हुए हिट
गौहर खान पहुंची सना से मिलने
सना खान ने टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बहुत काम किया है और एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सना के इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं, जो मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद एक्ट्रेस गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ सना की मां की प्रेयर मीट में शामिल हुईं। गौहर और जैद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सना के पति मुफ्ती अनस उनको घर बाहर तक छोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
फलक नाज भी आईं नजर
सना खान का दुख बांटने के लिए टीवी एक्ट्रेस फलक नाज भी उनके घर पहुंचीं। फलक नाज का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सना की बिल्डिंग में जाती दिखाई दे रही हैं। लाइट पिंक कलर के सूट में बिना मेकअप फलक किसी से बात करती दिख रही हैं। फलक को भी अनस ही नीचे तक छोड़ने आए थे।
जन्नत जुबैर भी पहुंची सना के घर
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी सना खान के घर उनकी मां की प्रार्थना सभा के लिए पहुंची हैं। सफेद रंग के सूट-सलवार में जन्नत किसी को फोन करती दिखाई दे रही हैं। जन्नत के साथ में सना के पति अनस और कुछ लोग सफेद कपड़ों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
सास के निधन पर मुफ्ती अनस का बयान
सना खान की मां के अचानक निधन पर उनके दामाद इस्लामिक जमाती मौलाना मुफ्ती अनस सैयद ने कल पैपराजी से बात की। पैपराजी से अपनी सास के इंतकाल के बाद बात करते हुए अनस ने बताया कि सना की मां पिछले 15 -16 साल से बीमारी से जूझ रही थीं और इस दौरान सना ने उनकी काफी देखभाल की। अनस ने ये भी कहा कि वो सिर्फ सना की नहीं बल्कि उनकी भी मां थीं।
यह भी पढ़ें: Son of Sardaar 2 की स्टारकास्ट रिवील, नए पोस्टर में मृणाल ठाकुर ने तानी अजय देवगन पर बन्दूक
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.