सना खान की मां सईदा का 24 जून को निधन हो गया है, जिससे एक्स एक्ट्रेस काफी टूट चुकी हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सना अपनी मां की अंतिम विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। यह सीन इतना इमोशनल है जिसे देखने के बाद आंखे नम हो जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट

ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं पूर्व एक्ट्रेस सना खान की मां सईदा बेगम का 24 जून को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। सना ने सोशल मीडिया पर खुद इस दुखद खबर की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिउन। मेरी प्यारी मां मिसेज सईदा खराब स्वास्थ्य से जूझने के बाद अल्लाह के पास लौट गई हैं।” सना ने यह भी बताया कि अंतिम नमाज-ए-जनाजा की जानकारी भी शेयर की।

एक्ट्रेस की मां के जनाजे का वीडियो वायरल

पैपराजी पेज विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे एक्ट्रेस की मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वहीं पास खड़ीं पूर्व एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वो ये सदमा बर्दाश्त करने की हालत में नजर नहीं आ रही थी। वो बुरी तरह रोए जा रही थीं। उनसे खड़ा भी नहीं हुआ गया और वो बैठ जाती हैं। वहीं आसपास खड़ी महिलाएं सना खान को संभालने की कोशिश करने लगती हैं।
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

   

एंबुलेंस में मां के पास बैठीं दिखीं सना

इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में सना खान एंबुलेंस में अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास बैठी नजर आ रही हैं। उनकी आंखें बंद हैं और चेहरे पर गहरा शोक साफ नजर आता है। यह वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है, जिसमें सना के दर्द को महसूस किया जा सकता है।   यह भी पढ़ें: नए रियालिटी शो Goriyan Chali Gaon में ये स्टार्स आएंगे नजर, देखें लिस्ट कौन-कौन से नाम शामिल

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---