Indias Got Latent FIR Controversy: कॉमेडियन जेसी नबाम ने शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादिक कॉमेंट किया है। इसके बाद नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। उनके इस बयान पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है जिससे शो की टीम और होस्ट समय रैना को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...
क्या है पूरा मामला?
समय रैना के शो में एक एपिसोड के दौरान जब उन्होंने जेसी नबाम से पूछा कि क्या उन्होंने कभी कुत्ते का मांस खाया है। इसपर उन्होंने कहा कि उन्होंने नहीं खाया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके राज्य के लोग इसे खाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके कुछ दोस्त ऐसा करते हैं और कभी-कभी अपने पालतू जानवरों को भी खा जाते हैं। इस पर शो के एक पैनलिस्ट ने भी उनके मजे लिए।
शिकायत और FIR
जेसी नबाम के इस बयान के बाद अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा निवासी अरमान राम वेली बखा ने एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने इसे अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों का अपमान बताया है। एफआईआर के साथ उन्होंने फ्यूचर में कोई ऐसा न करे इसकी मांग भी की है। इस एफआईआर को 31 जनवरी, 2025 को ईटानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।
यह भी पढे़ं: Arjun Rampal हुए हादसे का शिकार, शिशे की दीवार तोड़ना पड़ा भारी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.