एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु शनिवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके साथ उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म शुभम की टीम भी थी। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात ने बटोरी, वो था उनका साथ में नजर आना निर्देशक राज निदिमोरू के साथ। इन्हें लेकर बीते एक साल से डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं। इस दौरान दोनों का साथ में मंदिर जाने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस दूसरी शादी करने जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार 'सैम निदिमोरू' ट्रेंड कर रहा है।
वायरल वीडियो से फैंस ने लगाए कयास
मंदिर दर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद 'सैम निदिमोरू' टैग ट्रेंड करने लगा। फैंस ने कमेंट करते हुए पूछा, “क्या शादी कन्फर्म हो गई है?” एक यूजर ने लिखा, “सैम निदिमोरू अगला टैग है।” इन अटकलों ने एक बार फिर इस कथित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।
दोनों तरफ से कोई बयान नहीं
बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरू की डेटिंग की खबरें पिछले साल से ही चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की और न ही कोई खंडन किया। लेकिन वे कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। इससे पहले वे द फैमिली मैन 2 और सिटाडेल: हनी बनी जैसी सीरीज में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि फैंस कयास लगा रहे हैं कि सामंथा और राज जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल दोनों की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अब सभी की नजरें अगली बार दोनों साथ में कब दिखते हैं।
जहां एक तरफ उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म शुभम 9 मई को रिलीज होने जा रही है। वहीं सामंथा जल्द ही तेलुगु फिल्म मां इंति बंगाराम और नेटफ्लिक्स की सीरीज रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम में भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Battleground से Aashram 3 तक, MX Player पर धूम मचा रहे ये 5 शोज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.