TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

सलमान खान की सुपरफ्लॉप फिल्म, 8 स्टार्स ने की थी रिजेक्ट; मेकर्स को लगा था करोड़ों का चूना

Salman Khan Super Flop Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक मूवी को 8 सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट कर दिया था। रिलीज के बाद सिनेमाघरों में यह मूवी सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। आइए आपको बताते हैं हम किस मूवी की बात कर रहे हैं।

Salman Khan Super Flop Movie: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। सलमान ने कई एक्टर्स के करियर बनाए हैं। अपनी मूवी में न्यूकमर्स को मौका देने वाले स्टार्स में से सबसे पहला नाम सलमान खान का ही आता है। हिट पर हिट देने वाले इस स्टार के फैंस उनके स्टाइल के दीवाने हैं। 2008 में आई सलमान की एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरी थी। इस मूवी को 8 सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में इसे सलमान ने किया और यह बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। आइए जानते हैं आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं।

सलमान-कटरीना की जोड़ी रही थी सुपर फ्लॉप

सलमान खान और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की हिट जोड़ी में गिना जाता है। कैटरीना कैफ के सफल करियर के पीछे सलमान खान का ही हाथ रहा है। 2008 में आई 'युवराज' मूवी में भी इस जोड़ी को देखा गया था, लेकिन उस मूवी में इस जोड़ी का जादू नहीं चल पाया। 'युवराज' बॉलीवुड की बहुत बड़ी फ्लॉप मूवी साबित हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म के मेकर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। यह एक म्यूजिकल फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर, जायद खान, कैटरीना कैफ और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। दर्शकों को इस फिल्म में कुछ खास मजा नहीं आया और यह बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी। यह भी पढ़ें: National Cinema Day 2024: फिल्मी फैंस के लिए धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 99 रुपये में देखें ये बड़ी मूवीज

सुभाष घई ने इन स्टार्स को किया था अप्रोच

इस मूवी के डायरेक्टर सुभाष घई सलमान खान के रोल के लिए आमिर खान, अनिल कपूर के रोल के लिए शाहरुख खान और जायद खान के रोल के लिए सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे। वहीं शाहरुख और आमिर ने इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए साफ मना कर दिया था। इसके बाद डायरेक्टर ने अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सनी देओल, संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को भी अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने भी इसमें काम करने से मना कर दिया। ऐसे आठ सुपरस्टार्स ने सुभाष घई की इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

मूवी को हुआ करोड़ों का नुकसान

वहीं अनिल कपूर और जायद खान इस फिल्म का हिस्सा बने। यह फिल्म 48 करोड़ में बनाई गई थी, लेकिन मूवी ने सिर्फ 31 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इस फिल्म की हालात इतनी बुरी हुई की निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान उठाकर आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें: ‘एनिमल’-‘बाहुबली’ से भी महंगी है Netflix की ये सीरीज, करोड़ों बहाने के बाद भी नहीं हो पाई रिलीज

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.