---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के सेट से लीक हुआ Salman Khan का वीडियो, स्टेज पर दिखा दबंग अंदाज

Bigg Boss 19: सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। 'बिग बॉस 19' के स्टेज पर सलमान खान को देखा गया है। एक्टर का स्टाइलिश लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Bigg Boss 19
'बिग बॉस 19' के सेट से आया सलमान खान का वीडियो। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के प्रीमियर में अब 2 ही दिन बाकी हैं और एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले फैंस के लिए एक वीडियो सामने आया है। शो शुरू होने से पहले ही सेट से एक वीडियो लीक हो गया है। अब सलमान खान का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान को ‘बीबी 19’ के स्टेज पर देखा जा सकता है। सलमान खान इस वीडियो में क्या कर रहे हैं? उन्होंने क्या पहना है? और इस बार स्टेज कैसा दिखेगा? अब सभी यही जानना चाहते होंगे। तो उनकी पहली झलक सामने आ गई है।

‘बिग बॉस’ से जुड़ा वीडियो हुआ लीक

आपको बता दें, ‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर अब सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान ऑल ब्लैक लुक में देखा जा सकता है। ब्लैक शर्ट, ब्लैक पैंट और उसके ऊपर ब्लैक जैकेट पहने हुए सलमान खान बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वो स्टेज पर स्टाइलिश अंदाज में वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अपने एटीट्यूड वाले लुक्स के साथ पोज दे रहे हैं। उनका स्वैग देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है।

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस 19’ के स्टेज पर दिखे सलमान खान

सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद अब वाकई लग रहा है कि भाईजान जल्द ही लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं। अब जल्द ही उनसे हर हफ्ते टीवी पर मुलाकात होगी, जिसके लिए फैंस तरस रहे थे। वहीं, सेट की बात करें तो इस बार स्टेज पर एक बड़ा सा शेर देखने को मिलेगा, जिसके सिर पर ताज भी है। वहीं, एक विंडो भी इस वीडियो में नजर आ रही है, जिसपर B लिखा हुआ है। आपको बता दें, बीबी हाउस की जो तस्वीरें भी सामने आई हैं, उसमें भी ढेर सारे जानवर घर के अंदर बने हुए दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Tej Pratap Yadav और Atishi Marlena होंगे सलमान खान के शो का हिस्सा? नेताओं से सजेगा बीबी हाउस

कंटेस्टेंट्स नहीं हुए रिवील

अब इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये इंतजार अब बस खत्म होने ही वाला है। वहीं, अभी तक कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी सामने नहीं आए हैं। इस बार मेकर्स ने प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। सिर्फ शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी के बीच वोटिंग चल रही है। बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

First published on: Aug 22, 2025 07:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.