Salman Khan Video Leaked: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बीते दिनों लगातार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट किए, जिन्हें देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी. एक पोस्ट में सलमान ने पैप्स पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया था. वहीं अब उनकी की सुरक्षा को लेकर एक और सवाल खड़ा हो रहा है. दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान का प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो खाना कहते नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी प्राइवेसी को लेकर फैंस ने चिंता जताई है.
सलमान खान का प्राइवेट वीडियो लीक
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए सलमान खान के इस वीडियो में सलमान डिनर कर रहे हैं. वीडियो में सलमान एक निजी गैदरिंग में खाना खाते दिख रहे हैं और साथ बैठे लोगों से बातें कर रहे हैं. वहीं इसी दौरान किसी ने छिपकर उनका वीडियो बनाया और ऑनलाइन लीक कर दिया. सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के फैंस की चिंता बढ़ गई है. फैंस लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.
भाईजान की सुरक्षा को लेकर फैंस परेशान
सलमान खान के इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने इसे लेकर चिंता जताई कि आखिर घर के अंदर से ये वीडियो इस तरह लीक कैसे हुआ? कई यूजर्स ने लिखा कि सलमान खान अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं. कई यूजर्स से इस वीडियो को आधार बनाकर लिख रहे हैं, 'सलमान खान बहुत ही टूटे हुए और इमोशनल नजर आ रहे हैं.'
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो सलमान जल्द ही अपनी फिल्म 'मातृभूमि' से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं. इसके अलावा उन्होंने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में उनके साथ साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. कुछ दिनों पहले सलमान खान मुंबई में एक अस्पताल के बाहर पैपराजी पर जमकर नाराज हुए थे. उन्होंने पैप्स और फोटोग्राफर्स पर जमकर अपना गुस्सा उतारा था. सलमान अपने किसी करीबी को देखने अस्पताल गए थे. इसके बाद पैपराजी ने सलमान खान से माफी भी मांगी थी.