Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

85 की उम्र में सलमान खान की सौतेली मां ने कर दिया कमाल, देखेंगे तो रह जाएंगे दंग!

Salman Khan Mother Helen Video: सलमान खान की सौतेली मां हेलेन पर 85 साल की उम्र में फिट होने बुखार चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट वीडियो इसका सबूत दे रहा है, जिसमें वो पिलाटे सेशन लेती दिखाई दे रही हैं।

Salman Khan Mother Helen Video
Salman Khan Mother Helen Video

Salman Khan Mother Helen Video: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर आइटम गर्ल और मशहूर एक्ट्रेस हेलेन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वे अपने शानदार डांस की बदौलत इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं और आज उन्हें हर कोई जानता है। सुपरस्टार सलमान खान की सौतेली मां हेलेन ने इस बार एक चौंकाने वाला काम कर डाला है, जिसे सुनकर जवानों को भी शर्म आ जाएगी। हेलेन ने कुछ ऐसा किया है, जिसे जानने के बाद हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। जानें, क्या है माजरा।

चलना-फिरना हुआ मुश्किल

महबूबा महबूबा, मेरा नाम चिन चिन चू, पिया तू अब तो आजा और मोनिका जैसे सुपरहिट सॉन्ग्स में अपने गजब डांस स्टेप्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हेलेन अब 85 साल की हो गई हैं। इस उम्र में उनका चलना-फिरना भी काफी मुश्किल हो गया है। अरबाज खान की शादी के वक्त भी हेलेन को लोगों द्वारा हाथ पकड़कर चलते देखा गया था। मगर अब हेलेन ने इससे निजात पाने का रास्ता निकाल लिया है।

हेलेन का नया वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सलमान खान की स्टेप मॉम हेलेन का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ ऐसा कर रही हैं जो उन्हें एनर्जेटिक फील करा रहा है। दरअसल, हेलेन ने पिलाटे सेशन स्टार्ट किया है, जिससे उन्हें काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस हो रहा है। सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है कि उनके घुटनों का दर्द भी अब पहले से बहुत कम हो गया है। बता दें कि हेलेन को यास्मीन काराचीवाला वर्कआउट करवा रही हैं।

कैसा फील कर रही हैं हेलेन

ऐसे में इंस्टाग्राम पर यास्मीन काराचीवाला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सलमान खान की मां हेलेन से बात कर रही हैं। वीडियो में आप हेलेन को बोलते सुन सकते है, ‘मुझे घुटने में दिक्कत है, इंजेक्शन लेने पड़ते हैं, चलने के लिए भी सहारे की जरुरत पड़ती थी लेकिन अब मैं खुद से चल सकती हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों को बताया है कि वो दोबारा से डांस भी करने लगी हैं और जल्द ही वो डांस की दुनिया में वापसी करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: तीसरी बार प्रेग्नेंट है यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली बीवी? सौतन ने दी गुड न्यूज!

 

First published on: Jun 13, 2024 08:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.