बिग बॉस 19 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। सलमान खान के इस चर्चित शो की प्रीमियर डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शो को लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बिग बॉस 19 के संभावित 21 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है, जिसने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में राम कपूर, गौतमी कपूर, धीरज धूपर, मुनमुन दत्ता, राज कुंद्रा, गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट), शशांक व्यास, तनुश्री दत्ता, खुशी दुबे, फैसल शेख, ममता कुलकर्णी, और अरिशा खान जैसे नाम शामिल हो सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि इस बार शो में पहली बार एक एआई रोबोटिक डॉल 'लव ओ डॉल' भी हिस्सा लेने जा रही है, जो कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देगी। शो की थीम 'रिवाइंड' होगी और इसमें सीक्रेट रूम और एक्शन कार्ड जैसे नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि शो पहले 3 महीने टीवी पर और फिर ओटीटी पर एक्सटेंड होगा।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.