TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Bigg Boss 19: Kunickaa Sadanand का किस शादीशुदा सिंगर के साथ था अफेयर? एक्ट्रेस खुद कर चुकीं खुलासा

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज हो चुका है। प्रीमियर के बाद से ही कुनिका सदानंद के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। अब इसी बीच उनके पुराने अफेयर की खबरें सामने आने लगी हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने शुरु होते ही धमाल मचा दिया है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर नेहल चुडासमा से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवेज दरबार शो में शामिल हुए हैं। कुनिका सदानंद भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। वो एक एक्ट्रेस होने के साथ- साथ वकील भी हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और सीरियल में काम किया है। कुनिका के शो में जाने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ीं खबरें चर्चा का विषय बन गई हैं। आपको बता दें कि एक दौर में उनका कुमार सानू के साथ अफेयर था।

कुमार सानू से रिश्ता

कुनिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चे में रहती हैं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, उन्होंने अपने और कुमार सानू के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। कुनिका ने बताया था कि जब कुमार सानू अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से जूझ रहे थे तब उन्होंने उनका बहुत साथ दिया था। यहां तक कि कुमार सानू खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश किया करते थे। वक्त के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। कुनिका ने ये भी खुलासा किया कि इस दौरान कुमार सानू शादीशुदा थे और एक वक्त के बाद वो अपनी पत्नी सलोनी भट्टाचार्य से अलग रहने लगे थे। उनका यह रिश्ता 5 साल तक चला,मगर बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 19: पहले दिन ही सीजन का बड़ा फैसला, घरवालों को मिला टास्क, कौन नहीं है BB हाउस के लायक?

कुनिका का फिल्मी करियर

कुनिका सदानंद फिल्मी दुनिया का एक जाना- माना नाम हैं। उन्होंने कई साल मेहनत कर इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1988 में आई हॉरर फिल्म 'कब्रिस्तान' से किया था। जिसके बाद वो एक से बढ़कर एक हिट फिल्में जैसे 'हम साथ-साथ हैं', 'बेटा', 'गुमराह' और 'खिलाड़ी' का हिस्सा रहीं।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 19 में शुरू हुआ राजनीति का खेल, 16 कंटेस्टेंट्स की बनी सरकार


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.