Sikandar Starcast Exclusive Interview: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज अब महज कुछ घंटे बचे हैं, 30 मार्च 2025 को यह फिल्म फैंस को ईदी देने आ रही है। सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस फिल्म में पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं और इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने e24 से खास बातचीत की। इस दौरान सलमान और रश्मिका ने कई राज भी खोले। सलमान खान से जब उनके लेट आने को लेकर सवाल पूछा गया, तब भाईजान ने कहा कि वो चाहे सेट पर लेट आए या जल्दी आए। मगर वो जिस डेट पर मूवी की रिलीज करने के लिए चुनते हैं, उसी पर मूवी आती है। वो उसे कभी लेट नहीं करते हैं। रश्मिका ने भी बताया है कि वो अपने को-स्टार्स से उनकी अच्छी बातें सीखना हमेशा पसंद करती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो।
यह भी पढ़ें: सिकंदर देखने के 5 बड़े कारण? जो थिएटर जाने के लिए करेंगे मजबूर!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.