बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह सिर्फ उनकी फिटनेस नहीं, बल्कि वो लाइनें भी हैं जो उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीर के साथ लिखीं। सलमान ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की, जिसमें वो डार्क बैकग्राउंड में बेहद इंटेंस अंदाज़ में नजर आए। 60 की उम्र के करीब पहुंच चुके सलमान की फिट बॉडी और सिक्स पैक एब्स ने फैंस को हैरान कर दिया। लेकिन तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खींच लिया। पोस्ट में सलमान ने अकेलेपन और तन्हाई को लेकर ऐसी बात लिख दी, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसके बाद फैंस लगातार उनके पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें जिंदगी में साथी चुनने की सलाह देता नजर आया। सलमान का ये इमोशनल और सोचने पर मजबूर कर देने वाला पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि भाईजान ने एक बार फिर बिना ज्यादा बोले बहुत कुछ कह दिया।वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं।