Salman Khan Rejects Shahrukh Khan Movie: सलमान खान और शाहरुख खान वो नाम हैं जो इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। दोनों ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। आज वह जिस मुकाम पर हैं ये हर एक्टर का सपना होता है। दोनों स्टार्स ने कई मूवीज में साथ काम किया है। उनकी दोस्ती भी काफी गहरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस मूवी ने शाहरुख को सुपरस्टार बनाया वो मूवी पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी। सलमान खान ने मूवी को रिजेक्ट कर दिया था और बाद में यह फिल्म शाहरुख की झोली में जा गिरी। इसी मूवी ने बॉलीवुड में शाहरुख को सुपरस्टार बना दिया। आइए आपको भी बताते हैं हम किस मूवी की बात कर रहे हैं और क्यों सलमान ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
‘बाजीगर’ मूवी से स्टार बने शाहरुख
साल 1993 में रिलीज हुई ‘बाजीगर’ मूवी ने शाहरुख को स्टार बना दिया था। शाहरुख को इस मूवी में खूब पसंद किया गया था। यह मूवी यादगार मूवीज में से एक मानी जाती है। आज भी इस थ्रिलर मूवी को देखते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस मूवी को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था।
सलमान ने इस वजह से ठुकराई
शाहरुख की ये मूवी पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी। इस मूवी में विक्की मल्होत्रा का किरदार नेगेटिव था। वहीं सलमान खान अपने शुरुआती करियर में नेगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहते थे। सलमान के पिता सलीम खान ने भी इस मूवी को न करने की सलाह दी थी। द कपिल शर्मा शो में सलमान ने इस बात का खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि मुझे इसकी कहानी बेहद पसंद आई थी लेकिन विक्की मल्होत्रा का किरदार इसमें कुछ ज्यादा ही नेगेटिव था। इस पर अब्बास मस्तान को मैंने इसमें मां का किरदार जोड़ने को कहा था, जिसके बाद डायरेक्टर ने हंसकर इसे टाल दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के प्रीमियर से पहले इस कंटेस्टेंट का शो से किनारा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- सॉरी…
फिल्म डायरेक्टर को सलमान ने दिया था आइडिया
फिल्म की स्टोरी में बदलाव न होने के कारण सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी। इस फैसले के बाद इस फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट कर लिया गया। वहीं सलमान ने बताया कि फिल्म पूरी होने के बाद डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने उन्हें कॉल किया और कहा कि हम आपका मां को ऐड करने वाले सुझाव को फिल्म में जोड़ रहे हैं और इसके लिए शुक्रिया। इसके बाद मूवी में मां का किरदार भी जोड़ा गया। विक्की की मां के किरदार में राखी गुलजार को कास्ट किया गया।
मूवी छोड़ने का सलमान को नहीं पछतावा
साल 2007 में इंडियन एक्सप्रेस के एक इंटरव्यू में सलमान खान से जब मूवी को लेकर सवाल पूछा गया तो उस दौरान भी एक्टर ने कहा था कि मुझे इस मूवी का कोई पछतावा नहीं है। अगर में इस मूवी को रिजेक्ट नहीं करता तो बॉलीवुड को शाहरुख खान जैसा कलाकार नहीं मिल पाता। मैं उनके लिए काफी खुश हूं।
शाहरुख ने इन मूवीज में निभाया नेगेटिव किरदार
शाहरुख खान ने बाजीगर में विक्की मल्होत्रा के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने ‘डर’ और ‘अंजाम’ जैसी मूवीज करके एंटी-हीरो की भूमिका अदा कर बॉलीवुड में एक मिसाल कायम की।
यह भी पढ़ें: 29 फ्लॉप फिल्में, 1 सोलो हिट… फिर भी सुपरस्टार हैं ये एक्टर; अमिताभ बच्चन के हैं बेस्ट फ्रेंड