TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

सलमान खान फायरिंग केस में हुआ एक नया आरोपी गिरफ्तार, मोहम्मद चौधरी की बढ़ी हिरासत

Salman Khan Gun Shot Case Update: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानें, इस मामले में क्या है नया अपडेट।

Big update in Salman Khan firing case
Salman Khan Gun Shot Case Update: सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को दो लोगों ने फायरिंग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस पर तब से कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। चलिए जानते हैं, क्या है यह अपडेट।

हुई एक गिरफ्तारी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर फायरिंग करने वालों में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुंबई पुलिस ने फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में रहने वाले हैरी उर्फ हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हरपाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके चार दिन की ट्रांजिट डिमांड की मांग की। हालांकि कोर्ट ने पुलिस को दो ही दिन की ट्रांजिट डिमांड दी है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इस आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

फायरिंग करने वाले आरोपियों के संपर्क में था हरपाल

आपको बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सोलंकी कर रहे हैं। यह टीम भिरड़ाना गांव में तकरीबन 4 दिन से हरपाल की तलाश कर रही थी।आखिरकार जब उन्होंने मोबाइल की दुकानों पर पूछताछ की तो उन्हें हैरी के बारे में पता चला। ऐसा कहा जा रहा है कि फायरिंग करने वाले आरोपी हरपाल के लगातार संपर्क में थे और मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस पर ओर अधिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां जारी हैं।

 मोहम्मद चौधरी की बढ़ी रिमांड

वहीं दूसरी ओर सोमवार को पुलिस ने सलमान खान फायरिंग मामले में मोहम्मद चौधरी को विशेष मकोका कोर्ट में पेश किया और उसकी हिरासत को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस ने बताया कि चौधरी ने उन्हें राजस्थान और पंजाब के बिश्नोई गैंग के पांच अन्य लोगों के भी नाम दिए हैं, जो इस घटना से जुड़े हुए थे। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पंजाब पहले ही रवाना हो चुकी है जबकि दूसरी टीम राजस्थान के लिए निकली गई है। ये भी पढ़ें: जीनत अमान,परवीन बॉबी या रेखा ने नहीं, 1950 में इस एक्ट्रेस ने पर्दे पर पहनी थी सबसे पहले बिकिनी! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.