Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर्स गिरफ्तार, सलमान खान को कार में मारने का बनाया था मास्टर प्लान, पाकिस्तान से मंगवाए हथियार

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद अब पुलिस ने चार शूटर्स को गिरफ्तार किया है। जो सुपरस्टार पर हमाला करने वाले थे, लेकिन उनका प्लान पहले ही फेल कर दिया है। इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

SALMAN KHAN ATTACK PLAN
सलमान खान पर हमले की प्लानिंग

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की जान का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। कुछ समय पहले ही सुपरस्टार के घर गैलेक्सी के बाहर फायरिंग हुई थी, उस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस बीच भाईजान के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर सलमान खान को गोलियों से भूनने का मास्टर प्लॉन बना रहा था। मगर मुंबई पुलिस ने उसके इस प्लान को फेल कर दिया है और इस मामले में 4 शूटर्स को गिरफ्तार भी किया गया है।

रेकी करने आए थे शूटर्स

दरअसल, सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार भाईजान को मारने की प्लानिंग कर चुका है। एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई ने सुपरस्टार को मारने का एक बड़ा प्लान बनाया था, इस बार वो सुपरस्टार की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहा था। सलमान खान पर उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर ही हमला करने का मास्टर प्लान बनाया जा रहा था और अपने इस प्लान को पूरा करने से पहले लॉरेंस की गैंग के चार लोग सलमान खान (Salman Khan) के फार्महाउस पर रेकी करने पहुंचे थे। पुलिस ने जैसे ही अंजान लोगों को सलमान के फार्महाउस के आसपास चक्कर लगाते देखा। वैसे ही बिना देरी किए उन सभी को धर दबोच लिया।

सलमान खान पर हमले की प्लानिंग

ANI पर जारी ट्वीट में लिखा है, ‘नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है: नवी मुंबई पुलिस।’

ANI का ट्वीट

आरोपियों की हुई पहचान 

सलमान खान के फार्महाउस पर रेकी करने आए आरोपियों की पहचान हो गई है।नवी मुंबई पुलिस ने बताया है कि  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि गिरफ्तार किए गए शूटर्स सलमान खान पर AK-47 और M16एस जैसे तेज हथियारों से अटैक करने का प्लान बना रहे थे।

पाकिस्तान से मिलाया हाथ?

गौर करने वाली बात यै है कि जेल में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार सलमान खान को मारने के लिए एक के बाद एक प्लान बना रहा है। इस बार तो उसने बड़ा प्लान बनाया था, इतना ही नहीं सलमान खान को गोलियों से भूनने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की बड़ी प्लानिंग कर रखी थी। इसका मतलब साफ है कि लॉरेंस बिश्नोई  ने सुपरस्टार को मारने के लिए पाकिस्तान से हाथ मिला लिया है, जहां से वो हथियार सप्लाई करवाने वाला है। हालांकि उसके चारों शूटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उसके प्लान पर पानी फेर दिया है।

यह भी पढ़ें: क्या Ridhima Pandit करने वाली हैं Shubhman Gill संग शादी? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

 

First published on: Jun 01, 2024 12:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.