Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

क्या खान परिवार में फिर बजेगी शहनाई? सलमान खान के भाई की जिंदगी में आई मिस्ट्री गर्ल

Sohail Khan With Mystery Girl: सोहेल खान को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद अटकलों के बाजार गर्म हो गए हैं कि सीमा से तलाक के बाद उनकी लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है...

Sohail Khan
इमेज क्रेडिट: Google

Sohail Khan With Mystery Girl: सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) वैसे तो अपने काम की वजह से कम ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर खबरों में छाए रहते हैं। सोहेल खान को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि फिर से प्यार के फूल खिल गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। एक पपराज़ी वीडियो में, सोहेल को एक रेस्त्रां से बाहर निकलते हुए देखा गया। उस दौरान उसके पीछे एक मिस्ट्री गर्ल भी उनके साथ दिखीं। जिसके बारे में अफवाह है कि वह उसकी प्रेमिका है।

सोहेल ने नहीं किया कंफर्म

बेशक सोहेल को किसी हसीना के साथ देखा गया है लेकिन आपको बता दें कि न तो सोहेल ने और न ही उस मिस्ट्री गर्ल ने अभी तक अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। अब ये कहना मुश्किल है कि वो दोस्त है या दोस्त से ज्यादा खास। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोहेल के साथ जो मिस्ट्री गर्ल है वो दोस्त से ज्यादा खास हो सकती है। हालांकि मीडिया में अटकलें हैं कि सोहेल की लाइफ में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या सच में मिस्ट्री गर्ल सोहेल की गर्लफ्रेंड है या सिर्फ फ्रेंड।

यह भी पढ़ें: 8 फिल्मों ने पार किए 200 करोड़; साउथ का इकलौता हीरो जिसने रचा इतिहास, न प्रभास और न रजनीकांत

सोहेल खान का हो चुका है तलाक

सलमान खान के भाई सोहेल खान की पहली शादी सीमा सचदेवा से साल 1998 में हुई थी। दोनों का रिश्ता हालांकि लंबा चला लेकिन साल 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से अपनी राहें अलग कर ली और तलाक ले लिया। बेशक पति-पत्नी वाला उनका रिश्ता खत्म हो गया हो लेकिन दोस्ती का रिश्ता अभी भी है और उन्हें कई बार साथ में देखा जाता है। उनके दो बच्चे भी हैं, उनके बड़े बेटे का नाम निर्वाण और छोटे बेटे का नाम योहान है। जानकारी के लिए बता दें कि योहान सरोगेसी से हुआ था। सीमा और सोहेल की शादी 24 साल चली।

सोहेल की पत्नी ने दिए थे तलाक के संकेत

सीमा और सोहेल की शादी काफी लंबी चली। लेकिन अंदर ही अंदर कुछ मनमुटाव चल ही रहा था। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि खुद सीमा ने पहली बार रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स’ में अपने अलग होने का हिंट दिया था।हालांकि उन्होंने खुलकर बात नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि वो फिलहाल सोहेल के साथ नहीं रह रही हैं। वहीं कुछ समय बाद उन्हें मुंबई के एक फैमिली कोर्ट में देखा गया और खबर आई की इस कपल ने तलाक की रिक्वेस्ट दी है। तलाक के बाद सीमा और सोहेल अपने बच्चों निर्वाण और योहान को मिलकर देखते हैं।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन लीक हुआ Tripti Dimri का हॉट वीडियो, बोल्ड मूव्स पर लोगों की ठहरी निगाहें

First published on: Sep 10, 2024 06:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.