Saturday, 22 March, 2025

---विज्ञापन---

ईद पर रिलीज इन 5 फिल्मों का कैसा था हाल? सलमान खान की मूवीज का देखें कलेक्शन

'सिकंदर' से पहले सलमान खान की और भी मूवीज ऐसी हैं जो ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। आज हम आपको 5 मूवीज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

सलमान खान की ‘सिकंदर’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने हाल ही में मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। भाईजान की अपकमिंग एक्शन मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच हम आपको सलमान खान की उन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो ईद के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। साथ ही बताएंगे कि इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ड्रामा देखकर हो गए हैं बोर, तो Amazon MX Player पर देखें ये 5 कोरियन वेब सीरीज

Ek Tha Tiger

सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस एक्शन रोमांटिक मूवी ने साल 2012 में 15 अगस्त को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर ही मूवी ने 32 करोड़ की दमदार कमाई की थी। वहीं 75 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 325 करोड़ की कमाई की थी।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

ये एक्शन कॉमेडी मूवी भी सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। मूवी ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। वहीं मूवी ने दुनिया भर में सिर्फ 175 करोड़ की कमाई की थी। इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में थीं।

Bodygaurd

सलमान और करीना कपूर की ये एक्शन रोमांटिक फिल्म 31 अगस्त 2011 को ईद पर ही रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन 21.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 252.99 करोड़ की कमाई की थी।

Tubelight

इस मूवी ने भी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसे 23 जून 2017 को रिलीज किया गया था। मूवी ने पहले दिन 21.15 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 211.14 करोड़ नोट छापे थे। इस मूवी में सलमान के साथ ओम पुरी, मोहम्मद जीशान अय्यूब और यशपाल शर्मा मुख्य भूमिका में थे।

Sultan

अनुष्का शर्मा के साथ सलमान की ये मूवी 6 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 36.54 करोड़ की धांसू कमाई की थी। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी 417.29 करोड़ की कमाई कर ब्लॉकबस्टर मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी।

यह भी पढ़ें: अवनीत कौर के साथ होली पर हुई थी गलत हरकत, फिर एक्ट्रेस ने ऐसे लिया था बदला; इंटरव्यू में किया रिवील

First published on: Mar 22, 2025 12:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.