बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका गुस्सा है। दरअसल, 19 मई की रात सलमान खान बांद्रा स्थित हिंदूजा हॉस्पिटल अपने एक करीबी दोस्त का हालचाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ पैपराज़ी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया और लगातार उनका नाम पुकारते हुए पोज़ देने की जिद करने लगे। मामला तब और बिगड़ गया जब कुछ लोगों ने सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम जोर-जोर से पुकारना शुरू कर दिया। पैप्स की इस हरकत से सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने वहीं सबके सामने जमकर फटकार लगा दी। वायरल तस्वीरों में सलमान बेहद नाराज़ नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में पैपराज़ी ने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी, लेकिन लगता है कि सलमान का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देर रात करीब ढाई बजे सलमान ने एक के बाद एक 4 पोस्ट शेयर किए, जिनमें बिना किसी का नाम लिए उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में अपनी नाराज़गी जाहिर की। अब सोशल मीडिया पर फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर सलमान का गुस्सा किस पर फूटा है?

---विज्ञापन---