Saiyaara Box Office Collection Day 4: अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद चौथे दिन मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद भी मूवी का बज अभी भी बना हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अभी तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Saiyaara एक्टर Shaad Randhawa? जो मोहित सूरी की हर फिल्म के रहे साइलेंट हीरो
चौथे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने चौथे दिन 22.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.87% रही। वहीं मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 21.54%, दोपहर के शो 41.23%, शाम के शो 45.24% और रात के शो 59.47% रहे। साथ में रिलीज हुई इस मूवी ने अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' के छक्के छुड़ा दिए हैं।
मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना?
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने पहले दिन 21.5 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया। वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से ये मूवी इस साल की बड़ी मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। मूवी ने चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। 40-45 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अब तक 105.75 करोड़ की कमाई कर ली है।
नई जोड़ी ने मचाया तहलका
मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की काफी तारीफ की जा रही है। बॉलीवुड में इन दोनों के रूप में एक नई जोड़ी मिल गई है। वहीं जहां अहान पांडे की ये डेब्यू मूवी है तो वहीं अनीत को आप साल 2022 में आई काजोल की 'सलाम वेंकी' में देख चुके हैं। इसके साथ ही अनीत टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है, लेकिन लीड एक्टर के तौर पर ये उनकी पहली मूवी है। दोनों ही सितारों ने काफी अच्छा काम किया है जो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के 5 कारण, रिलीज से पहले मूवी कैसे बन गई थी फैंस की फेवरेट?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.