Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से इंडस्ट्री के लोगों में दहशत छाई हुई है। स्टार्स में टेंशन बनी हुई है, लोगों की तरफ से तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आए हैं। अब पति पर हुए हमले पर करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास अपील करते हुए चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि करीना ने अपने पोस्ट में क्या कहा?
करीना कपूर ने की खास अपील
करीना कपूर ने पति पर हुई इस घटना को अपने परिवार के लिए "चुनौतीपूर्ण दिन" बताया और मीडिया से उनके पर्सनल स्पेस की रिस्पेक्ट करने की अपील की है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "यह हमारे लिए एक बहुत ही कठिन दिन रहा है, और पूरे दिन जो हुआ, उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में मेरी मीडिया और पैपराजी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और इस मामले की गैर-जरूरी कवरेज से बचें।"
उन्होंने आगे कहा, "हम आपके समर्थन और चिंता के लिए आभारी हैं, लेकिन लगातार इस तरह से ध्यान दिए जाने से हमारी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कृपया हमारी पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और हमें इस स्थिति से उबरने और परिवार के साथ समय बिताने का समय दें। इस कठिन समय में आपके समर्थन के लिए हम आभारी हैं।"
मुंबई पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हमलावर की फोटो और घर से भागने का वीडियो भी जारी कर दिया है जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। फुटेज में आरोपी को सैफ के घर की सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने सैफ अली खान के परिवार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हालांकि, पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि यह मामला लूट का था या इसके पीछे कोई पर्सनल दुश्मनी थी।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan को ऑटो में अस्पताल लेकर क्यों गए बेटे Ibrahim? पुलिस ने बताया सच
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.