Bollywood Stars Married Against Parents Wishes: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की है। शुरुआत में ये माना जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा के पेरेंट्स इस शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन शादी के दिन तक आते-आते इनके पेरेंट्स शादी में शरीक हुए, लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसी बॉलीवुड जोड़ियां हैं जिन्होंने अपने पेरेंट्स के खिलाफ जाकर शादी की। चलिए जानते हैं, कौन हैं वे सितारे।
सोहेल खान
खबरों की मानें, तो सोहेल खान और सीमा खान की शादी को लेकर उनके परिवार वालों ने जमकर विरोध किया था क्योंकि दोनों का धर्म अलग था। इन दोनों ने 1998 में शादी करने का फैसला किया।
भाग्यश्री
भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ अपनी रोमांटिक जर्नी के बारे में कई बार खुलकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया था कि अपने पेरेंट्स के अप्रूवल ना मिलने के बावजूद उन्होंने फैमिली के आशीर्वाद के बिना ही शादी की।
सैफ अली खान
सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह ने जब शादी करने का फैसला किया था तो भी उनके रास्ते में कई रोड़ें आए थे। अलग धर्म होने के कारण और दोनों की उम्र में 12 साल का गैप होने के कारण दोनों के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे।
शशि कपूर
शशि कपूर और जेनिफर केंडल पृथ्वी थिएटर में मिले थे और वही दोनों की बॉन्डिंग और थिएटर के प्रति प्यार ने दोनों को करीब ला दिया। जेनिफर के पिता के विरोध के बाद भी जेनिफर ने शशि से मुंबई में ट्रेडीशनल इंडियन सेरेमनी के मुताबिक जुलाई 1958 में शादी करने का फैसला किया।
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की थी। 2 साल की डेटिंग के बाद इस जोड़े ने 1982 में शादी की थी, लेकिन दोनों को ही घर से भागकर शादी करनी पड़ी थी क्योंकि उनके परिवार वाले शादी के खिलाफ थे।
शम्मी कपूर
शम्मी कपूर को गीता बाली से ‘रानीखेत में रंगीन रातें’ के सेट पर प्यार हो गया था। दोनों की उम्र में फासला होने और परिवार के विरोध के डर से दोनों ने घर से भागकर मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली थी।
पद्मिनी कोल्हापुरी
प्रोड्यूसर और बॉयफ्रेंड प्रदीप शर्मा का धर्म अलग होने के कारण पद्मिनी कोल्हापुरी ने घर से भागकर 1986 में फ्रेंड के घर पर मुंबई में शादी कर ली थी।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस की पूर्व गेस्ट को हुई गंभीर बीमारी!, बोलीं-ऑपरेशन के बाद भी सेहत में सुधार नहीं