Saif Ali Khan Attack News:बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान को लेकर आज सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सैफ अली खान पर उनके घर के अंदर जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद उनको तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया गया था और उनका ऑपरेशन किया गया है, जो सफल रहा। इस बीच सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नाइट ड्रेस में घर के बाहर परेशान हालत में घूमती दिख रही हैं। यह भी पढ़ें: खतरे से बाहर Saif Ali Khan, पूरी हुई सर्जरी, जानें लेटेस्ट हेल्थ रिपोर्ट

हमले के बाद करीना का पहला वीडियो

सैफ अली खान इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने घर के बाहर नाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और उनके पीछे एक ऑटो और ऑटो ड्राइवर दोनों खड़े हैं। करीना के साथ 3 फीमेल स्टाफ और 1 मेल स्टाफ भी खड़े दिख रहे हैं। करीना के घर में काम करने वाली फीमेल स्टाफ वीडियो में कुछ बताती भी दिख रही हैं। वीडियो में करीना कपूर काफी परेशान हालत में दिख रही हैं और उनके चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है।

सैफ अली खान की सर्जरी हुई पूरी (Saif Ali Khan Attack News)

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक सैफ की कॉस्मेटिक सर्जरी भी पूरी हो गई है, उन्हें जल्द ही अब निगरानी के लिए ICU में शिफ्ट किया जाएगा। सैफ की हेल्थ पर ताजा जानकारी देते हुए अस्पताल ने बयान दिया है कि अभिनेता की हालत अब स्थिर है और उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हमला किया गया है। हमले के बाद करीना कपूर ने अपने स्टाफ से पूछताछ भी की। करीना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। करिश्मा कपूर की इंस्टा स्टोरी यह बात भी सामने आई है कि करीना ने कल रात अपनी बहन और दोस्तों के साथ पार्टी की थी। यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हुए जानलेवा हमले के वक्त कहां थीं पत्नी Kareena Kapoor? वायरल हुआ पोस्ट