फेमस राई नर्तक पद्मश्री रामसहाय पांडे का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे लंबे समय से उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि साल 2022 में उन्हें राई नृत्य में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के कई देशों में राई नृत्य की प्रस्तुतियां दी थी।
राई को बनाया पहचान की धुन
राम सहाय पांडे ने मृदंग की लय पर प्रस्तुत होने वाले पारंपरिक राई लोकनृत्य को नई पहचान दिलाई। करीब 60 सालों तक उन्होंने इस डांस को सहेजा, संवारा और लोगों तक पहुंचाया। उनके योगदान से राई बुंदेलखंड के गांवों से निकलकर देश-दुनिया में पहचानी जाने लगी।
सूत्रों के मुताबिक राम सहाय पांडे ने राई लोकनृत्य की 100 से ज्यादा प्रस्तुतियां 18 देशों में दीं हैं। वे भारत की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक ले जाने वाले कलाकारों में से एक थे।
2022 में मिला पद्मश्री सम्मान
सरकार ने उनके योगदान के लिए साल 2022 में उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' दिया। इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम सहाय पांडे के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “राम सहाय पांडे जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकनृत्य की राह नहीं छोड़ी। उन्होंने धारा के विपरीत चलकर बुंदेलखंड की राई को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।”
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.