TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

सलमान, सनी के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस 6 साल की उम्र में बनी स्टार और 10 की उम्र में करोड़पति!

चलिए जानते हैं, इस चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में जिसने बॉलीवुड के नामी सितारों के साथ काम किया है और साथ ही टीवी पर भी खूब लोकप्रिय हैं और अब काम रही है करोड़ों।

Ruhaanika Dhawan net worth
Ruhaanika Dhawan Net Worth: बॉलीवुड में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट है जो कि काफी फेमस हैं और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने फेम कमाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस से मिलवाने जा रहे हैं जो 6 साल की उम्र में ही स्टार बन गई थी और 10 साल की उम्र तक आते-आते वह देश की सबसे कम उम्र की करोड़पति एक्ट्रेस बन गई थीं। इतना ही नहीं, यह एक्ट्रेस सलमान खान और सनी देओल जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम कर चुकी हैं और इस एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना खुद का घर 15 साल की उम्र तक ले लिया था, तो चलिए जानते हैं कौन है इतनी सक्सेसफुल एक्ट्रेस।

कौन है ये एक्ट्रेस

फिल्मी सितारे एक-दो फिल्म करके ही आजकल आसानी से करोड़पति बन जाते हैं लेकिन हम आज ऐसी बच्ची की बात कर रहे हैं जिसने छोटी उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रूहानिका धवन है। रूहानिका धवन एक चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जो कई हिट टीवी शोज के साथ ही फिल्मों में भी आ चुकी हैं।

6 साल की उम्र में बनी स्टार

रूहानिका का जन्म 2007 में हुआ था और 2012 में उन्होंने 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' में एक छोटे से किरदार से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद में 'ये हैं मोहब्बतें में' रिहू और पीहू की भूमिका में दिखाई थीं। इस शो में इन्होंने 6 साल तक काम किया और मात्र 6 साल की उम्र में ही बड़ी स्टार बन गई।

इन स्टार्स के साथ किया काम

2014 में रूहानिका को सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी एक कैमियो रोल निभाने का मौका मिला। 2016 में रूहानिका सनी देओल के साथ 'घायल वंस अगेन' में नजर आई। 10 साल की उम्र तक रूहानिका टीवी और फिल्मों के लिए जाना-माना नाम बन चुकी थीं।

10 साल की उम्र में बनी करोड़पति

कई रिपोर्ट की मानें तो 10 साल की उम्र तक रूहानिका करोड़ों की मालकिन बन गई थीं और वह भारत में सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाली एक्ट्रेस हैं।

15 की उम्र में खरीदा घर

रूहानिका ने टीवी शोज में काम करना जारी रखा और वे मेरे 'साईं श्रद्धा और सबूरी' में काम करती रहीं। साथ ही कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी इन्होंने काम किया। खबरों के मुताबिक, 2 साल पहले ही रूहानिका ने मुंबई में 4 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला खरीदा। रूहानिका बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र में आलीशान बंगला खरीदने वाली एक्ट्रेस हैं। रूहानिका सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर 20 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस एक्ट्रेस की फिलहाल नेट वर्थ 8 करोड़ रुपए के आसपास है। ये भी पढ़ें: इलाज नहीं करवाते तो जा सकती थी राघव की आंखों की रोशनी, पति को छोड़, इंडिया लौटी परिणीति चोपड़ा!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.