Famous Singer Rape Guilty: हॉलीवुड के पूर्व स्पांडौ बैले सिंगर रॉस डेविडसन जिन्हें उनके फैंस रॉस वाइल्ड के नाम से जानते हैं, उन्हें लेकर लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सिंगर पर एक महिला के साथ रेप करने और दूसरी महिला को सेक्स गुलाम बनाकर रखने का आरोप लगाया गया है। इस आरोप की वजह से अब सिंगर को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। हाल ही में रॉस वाइल्ड को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें ‘चालाक’ करार दिया है। बता दें कि बैले सिंगर पर पिछले लंबे समय से कई महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगते आ रहे थे। इस मामले में जब जांच हुई तो रॉस वाइल्ड को दोषी पाया गया। उन पर तीन महिलाओं के साथ रेप और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
रेप करना बन गई आदत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 साल के सिंगर रॉस वाइल्ड पर आरोप है कि उन्होंने सोते समय महिलाओं के साथ सेक्स करने जैसी विचित्र कल्पना की थी। उनकी इसी कल्पना ने उन्हें एक समय पर कुछ हद तक सेक्स सिंबल बनाकर रख दिया। जाहिर है कि पहले डेविडसन जो रॉस वाइल्ड के नाम से फेमस हैं, उन्हें वेस्ट एंड म्यूजिकल ‘वी विल रॉक यू’ में उनके अभिनय के रूप में जाना जाता था। उनकी एक विचित्र कल्पना ही उनके जेल जाने का कारण बन चुकी है।
यह भी पढ़ें: 7 महीने की प्रेग्नेंसी और 4 स्टेज का कैंसर, मशहूर सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़
कई यौन अपराधों के आरोप
बता दें कि रॉस वाइल्ड साल 2018 में अपने स्टेज नाम के तहत स्पांडौ बैले के मुख्य सिंगर भी रह चुके हैं। जब उनपर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद उन्हें वुड ग्रीन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया तो बताया गया कि वो सेक्स एडिक्ट थे, जो एक रात में करीब 6 बार सेक्स करने की ख्वाहिश रखते थे। जब महिलाएं उनके साथ हमबिस्तर होने से मना कर देती थीं, तब वो उनके साथ जबरदस्ती करते थे। साल 2013 से 2023 के बीच में उनपर कई यौन अपराधों के आरोप लगाए गए।
सिंगर ने आरोपों को किया खारिज
उधर, सिंगर ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी किसी महिला के साथ जबरदस्ती, रेप या यौन उत्पीड़न नहीं किया है। गौरतलब है कि रॉस वाइल्ड पर यह भी आरोप है कि 1 अक्टूबर साल 2013 में उन्होंने अपने फ्लैट पर हुई बहस के बाद महिला का रेप करते हुए एक वीडियो बनाया था। इसके अलावा सिंगर पर एक महिला के साथ रेप और अन्य दो पर यौन हमला करने का दोषी पाया गया है।