---विज्ञापन---

Rohit Shetty के घर पर हुई फायरिंग, सुबह-सुबह ही डायरेक्टर के घर पहुंची मुंबई पुलिस

Rohit Shetty's House Firing: बॉलीवुड के फेमस रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. मुंबई पुलिस जांच के लिए सुबह-सुबह ही फॉरेंसिक टीम के उनके घर पहुंच गई है.

Rohit Shetty's House Firing: बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है. ये हमला रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर हुआ है. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर पर ये फायरिंग शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई है. इस घटना के बाद इस पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हो गई है. मुंबई पुलिस जांच के लिए सुबह-सुबह ही फॉरेंसिक टीम के डायरेक्टर के घर पहुंच गई है.

चार राउंड चली गोलियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के आला अधिकारी, जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. घटना के चश्मदीद गवाहों के अनुसार, रोहित शेट्टी के घर के बाहर एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे चार राउंड गोलियां चली हैं, जिसकी आवाज सुन सभी का दिल दहल गया. हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं हैं.

---विज्ञापन---

जल्द से जल्द दोषियों…

वहीं, इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर का भी बयान सामने आया है. उन्होंने इस घटना की पुष्टि की और कहा, 'बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है. हम सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान की जा सके और उन्हें सजा दिलाई जा सके.

---विज्ञापन---

हमले के वक्त डायरेक्टर…

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के पश्चिमी उपनगर मुंबई के जुहू इलाके में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बिल्डिंग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अधिकारी ने कहा, 'किसी ने बिल्डिंग पर गोली चलाई. जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं.' उन्होंने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि हमले के वक्त डायरेक्टर अपने घर पर मौजूद थे या नहीं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---