Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस सीजन के शुरुआत की डेट और थीम अभी तक अनाउंस नहीं की गई हैं। लेकिन 2 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं। इसके साथ ही कई स्टार्स को अप्रोच करने की खबर आ रही है। आइए जानते हैं कि किस-किसको अप्रोच किया गया है।

इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने टीवी शो ‘झनक’ से फेमस एक्ट्रेस कृषाल आहूजा से संपर्क किया है। इसके साथ ही, 'Bigg Boss 18' के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी से भी बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि दिग्विजय इस सीजन का हिस्सा बनेंगे या नहीं। लेकिन इनके साथ हो रही चर्चाएं शो में नए रंग भरने का संकेत देती हैं।

Bigg Boss 18 के फाइनलिस्ट की हो सकती है एंट्री

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट अविनाश मिश्रा को भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन यह खबर दर्शकों में उत्सुकता का माहौल बना रही है।

गुलकी जोशी को मेकर्स ने किया अप्रोच

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने शो 'मैडम सर' फेम गुलकी जोशी से भी संपर्क किया है। यह पहली बार नहीं है कि गुलकी जोशी को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है। इसके पहले भी उनको शो में आने का ऑफर दिया गया था। इस न्यूज को सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके शो में आने की उम्मीद जता रहे हैं। यह भी पढ़ें:  Chhaava Box Office Collection: चार दिनों में ‘छावा’ ने तोड़े इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें हुई अब तक की कमाई

'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर करण वीर मेहरा

'खतरों के खिलाड़ी 14' की बात करें तो टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने जीता था। जीत के बाद, करण को 'Bigg Boss 18' में भी देखा गया था। इस शो के भी वह विनर रहे और ट्रॉफी अपने नाम किया। बता दें कि हाल ही में उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं थीं बताया जा रहा है कि उन्होंने चुम दरांग के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। इन सभी चर्चाओं और अफवाहों के साथ, दर्शकों और मीडिया में 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। जैसे ही शो की शुरुआत की आधिकारिक घोषणा होगी, और नए सेलेब्स की एंट्री कन्फर्म होगी, शो के प्रशंसकों को नई रोमांचक चुनौतियों और सरप्राइजेस देखने को मिलेंगे। यह भी पढ़ें: क्या Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा बनेंगे Krushal Ahuja? पोस्ट से मिला जवाब