Monday, 14 October, 2024

---विज्ञापन---

बिग बॉस में रोस्ट नाइट, Laughter Chefs की टीम ने कंटेस्टेंट्स की उड़ाई खिल्ली; पति का नाम सुन चिढ़ गई श्रुतिका

Bigg Boss 18: में बीते रविवार लॉफ्टर शेफ की टीम ने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। वहीं कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और सुदेश लहरी ने घरवालों का खूब मजाक उड़ाया। आइए आपको भी बताते हैं शो में सबसे ज्यादा किसे रोस्ट किया गया।

Bigg Boss 18: बिग बॉस में बीते रविवार सितारों की महफिल सजी। लॉफ्टर शेफ की टीम ने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया। एक-दूसरे पर जोक्स सुन घरवालों हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। श्रुतिका से लेकर रजत दलाल तक लॉफ्टर शेफ की टीम ने घरवालों की खिल्ली उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां श्रुतिका पति का नाम सुनकर चिढ़ गई, वहीं गुणरत्न ने अपने धांसू डायलॉग्स से महफिल जीत ली। आइए आपको भी बताते हैं वीकेंड के वार में क्या कुछ खास हुआ।

सलमान खान के साथ की मस्ती

शो के होस्ट सलमान खान के साथ मस्ती करने के बाद भारती, कृष्णा और सुदेश बिग बॉस के घर के अंदर गए। उनकी धमाकेदार एंट्री से ही घरवाले खुश हो गए। इसके बाद रोस्ट नाइट शुरू की गई। नायरा, मुस्कान और चुम से रोस्टिंग की शुरुआत की गई। कृष्णा ने तीनों कंटेस्टेंट्स को शो में गुम बताया और कहा कि तीनों ही कंटेस्टेंट्स ऑडियंस को दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट की फैन तृप्ति डिमरी, ‘वीकेंड का वार’ में किया खुलासा

घरवालों को किया रोस्ट

वहीं कृष्णा ने घरवालों को गद्दराज से कंपेयर किया, इस पर सभी जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगे। शिल्पा शिरोडकर के साथ कृष्णा डांस भी करते नजर आए। जहां विवियन को कलर्स का लाडला कहकर चिढ़ाया गया तो तेजिंदर बग्गा को बिग बॉस की जेल की सजा पर तंज भी कसा गया। वहीं दूसरी ओर सुदेश लहरी ने श्रुतिका को जमकर रोस्ट किया। सुदेश ने कहा, ‘आपकी हिंदी खराब है या हमारी किस्मत।’

वहीं कृष्णा ने श्रुतिका की चार फ्लॉप फिल्मों वाली बात उठाई और कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये फिल्में आपको दी किसने?’ इस पर हर कोई जोर-जोर से हंसा। श्रुतिका को उनके पति अर्जुन के नाम से भी छेड़ा गया। इस पर श्रुतिका काफी चिढ़ गई और जोर-जोर से ‘नहीं-नहीं’ चिल्लाने लगी।

रजत दलाल का उड़ाया मजाक

लॉफ्टर शेफ ने आगे भी रोस्टिंग चालू रखी। रजत दलाल को भी खूब चिढ़ाया। रजत को बोला, ‘ना तो ये एक्टर हैं और ना ही सिंगर तो ये इस शो में क्या कर रहे हैं।’ ये मजाक भी काफी मजेदार लगा। कृष्णा अभिषेक ने वकील गुणरत्न की मिमिक्री कर खूब एंटरटेन किया। घरवालों ने भी अपने ऊपर किए गए मजाक को काफी लाइट्ली लिया। शो का ये रोस्टिंग सेशन काफी मजेदार लगा। इसके बाद लॉफ्टर शेफ की टीम ने घर से विदाई ले ली।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का चहेता कंटेस्टेंट कौन? जिसे मिल रहा जनता का प्यार, एविक्ट हुआ वो जिसकी नहीं थी उम्मीद

First published on: Oct 14, 2024 12:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.