Thursday, 24 October, 2024

---विज्ञापन---

दुनिया का सबसे महंगा TV शो, 500 करोड़ का एक एपिसोड; ‘ब्रह्मास्त्र-जवान’ को भी पछाड़ा

World's most expensive TV show: भारत की बिग बजट मूवीज को भी दुनिया के सबसे महंगे टीवी शो ने पछाड़ दिया है। इस टीवी शो के हर एपिसोड का बजट 500 करोड़ तक है। 'ब्रह्मास्त्र-जवान' जैसी मूवीज भी इस शो के सामने काफी पीछे हैं।

World’s most expensive TV show: बड़े बजट की मूवीज को भी एक टीवी शो ने पछाड़ दिया है। आज हम जिसकी बात करने जा रहे हैं ये शो दुनिया का सबसे महंगा शो है। भारतीय सिनेमा के टीवी शोज भी इसके आगे फीके हैं। इस शो ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा की बिग बजट मूवीज को पीछे छोड़ दुनिया में नंबर 1 पोजीशन बना ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘रिंग्स ऑफ पावर’ की। शो को बड़े बजट और बड़े कैनवस मिले जिससे से टॉप 1 की रैंक में आ गया। आइए आपको भी बताते हैं कैसे इस शो ने बाकी मूवीज को पछाड़ दिया।

पहला सीजन 2022 में हुआ था रिलीज

शो का पहला सीजन 2022 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। ‘रिंग्स ऑफ पावर’ शो  8300 करोड़ की लागत में बना। आठ एपिसोड वाले इस शो की पर एपिसोड की लागत 480 करोड़ है। ये ही कारण है कि आज ये शो बड़ी मूवीज को रेस में पीछे छोड़ आगे निकल गया। इस शो ने हॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ‘स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस’ को भी पछाड़ दिया है। इस मूवी का बजट शो से काफी कम है।

यह भी पढ़ें: Malaika की सीक्रेट वेडिंग का खुलासा, स्टारकिड पति ने रिवील कर दिया प्लान

भारतीय मूवीज को पछाड़ा

वहीं अब अगर भारतीय सिनेमा की महंगी मूवीज की बात करते हैं। ‘कल्कि 2898 AD’, ‘RRR’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी बड़े बजट की मूवीज भी इससे कहीं गुना पीछे है। शो का बजट इतना ज्यादा है कि इसके हर एपिसोड की कीमत भारतीय सिनेमा की बिग बजट मूवीज से भी कहीं गुना ज्यादा है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें शो

‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ शो एक ड्रामा टेलीविजन सीरीज है। इसके दो सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुके हैं। यह जेआरआर टोल्किन के नाटकों पर आधारित टीवी सीरीज है। वहीं शो के पहले सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसकी रेटिंग काफी अच्छी है। वहीं दूसरे सीजन को काफी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। साथ ही इसे इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल के साथ फोटो से डिंपल का इनकार क्यों? ‘गो नोनी गो’ के प्रीमियर से जुड़ा मामला

First published on: Oct 24, 2024 03:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.