Vivek Lagoo Passed Away: दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन हो गया है। विवेक के जाने से मराठी सिनेमा और टीवी जगत में मातम छा गया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विवेक एक मशहूर एक्टर और डायरेक्टर थे। वहीं 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से उनके परिवार और सिनेमा जगत के लोग सदमे में हैं। चलिए जानते हैं विवेक लागू का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति पंचतत्व में विलीन, आखिरी विदाई देने पहुंचे सैफ-करीना

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

विवेक लागू के निधन की खबर विक्की लालवानी ने इस दुखद खबर को सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं इसके बाद से इंडस्ट्री में मातम छा गया। वहीं उनके अंतिम संस्कार की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। विवेक का अंतिम संस्कार आज यानी 20 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

मराठी सिनेमा का जाना-माना सितारा थे विवेक

दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया है। तो वहीं दूसरी ओर उनके एक्स पति विवेक लागू ने मराठी सिनेमा में सुर्खियां बटोरी हैं। टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक वो छाए रहे। वहीं वो थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके थे। विवेक ने 'अग्ली', 'गोदावरी ने काय केले', 'व्हाट अबाउट सावरकर?' और '31 दिवस' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।

कब हुई थी दोनों की शादी?

विवेक और रीमा की शादी साल 1978 में हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई और कुछ ही समय बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। दोनों की एक बेटी मृण्मयी लागू भी है। शादी टूटने के बाद बेटी की परवरिश रीमा ने अकेले ही की थी। वहीं बता दें साल 2017 में एक्ट्रेस का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में बेटे संग दिखीं Karisma Kapoor, श्मशान घाट से वीडियो आया सामने