---विज्ञापन---

अक्षय कुमार संग खुद की लव स्टोरी पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- ब्रेकअप, रिलेशनशिप, सबके साथ होता है…

Raveena Tandon-Akshay Kumar Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप अक्सर सुर्खियों में रहा है. मन जाता है कि एक समय दोनों रिलेशनशिप में थे. इस पर हाल ही में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है.

Raveena Tandon-Akshay Kumar Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है. 90 के दशक में तीनों का लव ट्रायंगल काफी सुर्खियों में रहा है. ऐसे में रवीना ने अब इसपर सफाई दी है. दरअसल उस समय रवीना और अक्षय के प्यार के चर्चे खूब हुआ करते थे और माना जाता था कि शिल्पा शेट्टी दोनों के बीच में आ गईं. लेकिन अब रवीना टंडन ने कहा बताया कि वो सब पुरानी बातें अब मायने नहीं रखतीं और अब वो सब एक अच्छे दोस्त हैं.

लिंक-अप, ब्रेकअप, रिलेशनशिप… सबके साथ होता है...

Zoom को दिए एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा, "हमारे कभी कोई प्रॉब्लम नहीं थी. मैं उस वक्त सीन में नहीं थी. आज भी हम बहुत सी बातों पर हंसते हैं. सिर्फ शिल्पा और मैं ही नहीं, हम सब दोस्त बन गए. हम सब उस समय जवान थे. इस इंडस्ट्री में कौन नहीं गुजरा है इन चीजों से? लिंक-अप, ब्रेकअप, रिलेशनशिप… सबके साथ होता है. कौन नहीं?" आगे रवीना कहती हैं कि, 'आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं भी दोस्त हैं. हम सब दोस्त हैं. हम आगे बढ़ चुके हैं. हम अपनी फैमिली के लिए, अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं.'

---विज्ञापन---

अब सब अच्छे दोस्त हैं

आगे रवीना टंडन ने कहा कि, 'अक्षय और मैंने अभी 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की है. पूरी टीम के साथ बहुत मजा आया, फिल्म में खूब हंसी-मजाक हुआ. हमने फिर से साथ काम करके बहुत एंजॉय किया. इंसान को बड़ा होना पड़ता है, मैच्योर होना पड़ता है. हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं.' रवीना ने बताया कि वो एक अलग दौर था. उस समय उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें और ये सब होना आम था. लेकिन समय के साथ सबने अपनी जिंदगी संभाली और रिश्तों को दोस्ती में बदल दिया. अब वो सब एक बहुत अच्छे दोस्त हैं.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---