Rashmika Mandanna Watched Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी ने पहले ही दिन 175 करोड़ की कमाई की है। वहीं डेटिंग रूमर्स के बीच 'श्रीवल्ली' विजय देवरकोंडा की फैमिली संग पुष्पा 2 देखते हुए नजर आईं। रश्मिका की रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फैमिली संग फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस हैदराबाद के एक थिएटर में मूवी देखने पहुंची। फोटोल में विजय देवरकोंडा की मां माधवी और भाई आनंद देवरकोंडा दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रश्मिका की विजय की फैमिली संग फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। वहीं इसके बाद नेटिजन्स को लग रहा है कि दोनों रोमांटिक रिश्ते में हैं। हालांकि न तो विजय ने कभी इस रिश्ते पर कमेंट किया है और ना ही रश्मिका ने किया है। वहीं हाल ही में विजय के एक इंटरव्यू ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसमें वह कहते दिखाई दिए थे कि वह सिंगल नहीं हैं। वहीं शादी की इच्छा भी जताई थी। हालांकि उस दौरान भी उन्होंने रश्मिका का नाम नहीं लिया था।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.