Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री के ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

Ranvir Singh Casting Couch: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। आइए उस चौंकाने वाले किस्से के बारे में आपको भी बताते हैं।

Ranvir Singh Casting Couch: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर एक्टर और एक्ट्रेस अक्सर खुलकर बोलते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का मुद्दा शेयर किया था। इसी बीच इस लिस्ट में अब एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के न्यू पापा यानी रणवीर सिंह का। जी हां रणवीर सिंह भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

एक्टिंग से जीता दर्शकों का दिल

अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रणवीर सिंह को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। एक्टर हिंदी सिनेमा में राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी सुपहिट मूवी दे चुके हैं। बॉलीवुड में उन्हें अपनी एक्टिंग और एनर्जी से जाना जाता है। आउट साइडर होकर भी अपनी एक्टिंग के दम पर नाम बनाने वाले एक्टर ने अपनी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है।

एक्टर ने बताया कास्टिंग काउच का किस्सा

एक्टर ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह भी इसका शिकार हो चुके हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब वह इंडस्ट्री में आए थे तब उन्हें मूवी में रोल पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। रणवीर ने बताया कि उन्हें एक डायरेक्टर ने उनसे अश्लील डिमांड की थी। एक्टर को डायरेक्टर का प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहा गया था। इसके बाद रणवीर ने बताया कि मैं वहां से उठा और घर चला गया था।

यह भी पढ़ें: गंभीर बीमारी का पता चलते ही टूट गए थे एक्टर, हिम्मत न हारी और कैंसर को हराया

रणवीर ने कहा कि इस तरह की घटना से वह चौंक गए थे। साथ ही उनके दिमाग में यह बात घूमती रही थी। एक्टर ने कहा की ऐसी घटनाएं बहुत से कलाकार अपनी जिंदगी में झेल चुके हैं। रोल दिलाने के लिए डायरेक्टर इस गंदी हद तक चले जाते हैं जो कि बहुत शर्मनाक है।

इन मूवीज में काम कर चुके हैं एक्टर

रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई मूवी बैंड बाजा बारात से की थी। इस मूवी में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा ने भी काम किया था। इस मूवी को पसंद भी किया गया था। इसके बाद गली बॉय, राम लीला, लूटेरा, बाजीराव मस्तानी, सिम्बा, 83 जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल बॉलीवुड एक्टर पैटरनिटी लीव पर हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें: Article 370 में पीएम मोदी बनने के लिए इस एक्टर ने ली इतनी फीस, शानदार एक्टिंग से जीता था दिल

 

First published on: Sep 17, 2024 12:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.