Ranveer Singh Meets Sadhguru: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर से तहलका मचा दिया. इस फिल्म ने रणवीर को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दी. वहीं इन दिनों रणवीर ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह ने ये फिल्म छोड़ दी, जिसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा. ऐसे में ये विवाद बढ़ता ही गया. हाल ही में इस विवाद को लेकर फरहान अख्तर ने FWICE यानी वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को शिकायत की थी, जिसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया. लेकिन लगता है रणवीर सिंह को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है. हाल ही में रणवीर ने सद्गुरु से मुलाकात की और जिंदगी का मकसद पूछा.

रणवीर सिंह ने सद्गुरु से पूछा 'जीवन का उद्देश्य'

दरअसल हाल ही में सद्गुरु के अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर कहते हैं, ‘जब मैं यहां आ रहा था तो फैंस से पूछा कि आपसे क्या सवाल करूं?’ तो लोगों ने कहा कि जिंदगी का उद्देश्य क्या है, यह सवाल आपसे पूछना चाहिए.’ इसपर सद्गुरु ने कहा, ‘जब आप पूछते हैं कि जीवन का उद्देश्य क्या है, तो असल में आप ये पूछ रहे होते हैं कि जीवन का क्या उपयोग है.’ सद्गुरु ने आगे कहा, ‘ जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है; जीवन आपकी बुद्धि से कहीं अधिक बड़ी परिघटना है.' सद्गुरु का ये जवाब सुनकर रणवीर सिंह पहले मुस्कुराए और फिर हंसने लगे. फिर उन्होंने सद्गुरु की बातों पर हामी भरी.

---विज्ञापन---

'डॉन 3' विवाद

धुरंधर और धुरंधर 2 की अपार सफलता ने रणवीर सिंह को बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बना दिया है. वहीं ‘डॉन 3’ को जब रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ दिया तो उनका और फरहान अख्तर के बीच का विवाद लगातार बढ़ता गया. ये मामला इतना बढ़ा कि फरहान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास पहुंच गया. यहां फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की. फरहान ने आरोप लगाया गया कि बिल्कुल आखिरी मौके पर यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया. FWICE इस मामले में रणवीर सिंह को तीन नोटिस जारी किए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को नहीं मिला. ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह पर बैन की बात साझा की गई. इस मामले में अभी रणवीर सिंह ने कोई खास टिप्पणी नहीं की है.

---विज्ञापन---