Ranveer Singh Dhurandhar Look Leak: रणवीर सिंह अपने 'धुरंधर' लुक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मूवी के सेट से एक्टर के लुक का वीडियो लीक हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रणवीर इसमें लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। एक्टर के लुक को देख फैंस इसकी तुलना 'एनिमल' के रणबीर कपूर से करने लगे हैं। वहीं कुछ लोगों को इसे देख 'पद्मावत' मूवी के 'खिलजी' की याद आ गई। सेट से लीक हुए वीडियो में एक्टर भयंकर एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी उनके लुक के बारे में बताते हैं।
लंबे बालों में जचे रणवीर
मूवी के सेट से लीक हुए रणवीर सिंह के किलर लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इसमें एक्टर लंबा कुर्ता पहले, लंबे बाल-दाढ़ी के साथ हाथ में सिगरेट लिए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्टर अपने किरदार में इतने घुस गए हैं कि उनकी चाल से ही झलक रहा है कि ये किरदार कितना किलर होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर Bhool Bhulaiyaa 3 को अब तक कितने व्यूज, जानें टॉप 10 में कौन-कौन?
'एनिमल' के लुक से हुई तुलना
रणवीर के 'धुरंधर' लुक की तुलना 'एनिमल' के रणबीर कपूर से भी की जा रही है। वहीं रणवीर का 'पद्मावत' मूवी में 'खिलजी' का लुक भी इसके जैसा ही था। 'खिलजी' लुक में एक्टर ने खूब वाहवाही बटोरी थी। उनके लुक का हर कोई कायल हो गया था। रणवीर का ये नया लुक 'एनिमल' के रणबीर और 'खिलजी' के लुक का मिश्रण है। हालांकि फैंस को ये लुक काफी पसंद आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस बौखलाए
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'इस लुक को देख 'खिलजी' की याद आ गई। रणवीर का ये लुक किलर है।' वहीं दूसरे यूजर लिखा, 'रणवीर का ये लुक 'एनिमल' के रणबीर कपूर से काफी कॉमन है। इस लुक में एक्टर बहुत बढ़िया लग रहे हैं।'
मूवी में और कौन-कौन?
रणवीर सिंह ने पिछले साल जुलाई में अपनी अगली मूवी 'धुरंधर' की घोषणा की थी। एक्टर ने लिखा था, 'ये मेरे फैंस के लिए है जो इस तरह के बदलाव के लिए जोर दे रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि ये एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जो आपको पहले कभी नहीं हुआ होगा।' रणवीर के साथ इस मूवी में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Family Week में फिर दिखेंगे 5 कंटेस्टेंट के घरवाले, जानें किस के घर से आएगा कौन?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.