Dhurandhar banned in 6 Gulf Countries: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' फिल्म ने तहलका मचा दिया है. आदित्य धर की इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बता दें कि बॉलीवुड फिल्में अक्सर इंटरनेशनल लेवल पर भी बेहतरीन कमाई करती हैं. गल्फ कंट्रीज में भी बॉलीवुड फिल्मों का अच्छा प्रदर्शन रहता है, क्योंकि यहां इंडियन ऑडियंस की भी अच्छी संख्या होती है, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल इन फिल्म को 6 देशों में बैन कर दिया गया है. आइए जानते हैं किन देशों ने फिल्म पर लगाया है बैन और फिल्म रिलीज न करने का क्या है कारण…
किन देशों में बैन हुई धुरंधर?
भारत में 'धुरंधर' फिल्म का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इंटरनेशनल लेवल पर भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है, लेकिन इससे पहले ही कुछ देशों ने रणवीर सिंह की इस फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक, 'धुरंधर' को गल्फ देश- बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रिलीज नहीं किया जाएगा. यानी की इन देशों में ये फिल्म बैन कर दी गई है.
फिल्म को क्यों किया गया बैन?
6 गल्फ कंट्रीज में फिल्म को बैन किए जाने का कारण भी सामने आया है, जो कि काफी चौंकाने वाला है. इन देशों में फिल्म को बैन करने का कारण पाकिस्तान है. दरअसल इन देशों का कहना है कि फिल्म पाकिस्तान-विरोधी है, इसलिए वे इसे अपने-अपने देश में रिलीज करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं.
सेंसर बोर्ड ने की भारी भरकम कट्स की मांग
वहीं इसके बाद फिल्म की टीम ने इन देशों के सेंसर बोर्ड से भी बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला. ये देश चाहते हैं कि फिल्म में भारी-भरकम कट्स किए जाएं, जिसे फिल्म की टीम ने मानने से इनकार कर दिया. यानी अब इन खाड़ी देशों में फिल्म नहीं दिखाई जाएगी.