TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

‘गली बॉय’ से ‘कपिल देव’ तक, रणवीर सिंह के 7 जबरदस्त किरदार, जिसे देखें बार-बार

Ranveer Singh Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। फिल्मी दुनिया में अगर शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। रणवीर के 7 दमदार किरदार जिन्होंने उन्हें बनाया एक्टिंग का बाजीगर हैं।

ranveer singh 7 role
Ranveer Singh Birthday Special: 'गली बॉय', 'बाजीराव मस्तानी', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 39 वां बर्थडे (Ranveer Singh Birthday Special) सेलिब्रेट करने वाले हैं। फिल्मी दुनिया में अगर शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, तो रणवीर सिंह एक्टिंग के बाजीगर हैं। रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह सुपरस्टार्स के बीच बना ली है और उनकी देश- दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग

रणवीर सिंह अपनी एनर्जी से हर पार्टी की जान बन जाते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग का भी कोई जवाब नहीं है। रणवीर का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जो किरदार में इस कदर ढ़ल जाते हैं कि लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके 7 उन फिल्मी किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजवाया है। यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 के लिए किसने ली कितनी फीस, स्पेशल अपीयरेंस कर ‘जीतू भैया’ ने भी वसूली मोटी रकम!

रणवीर सिंह के 7 दमदार किरदार

1. 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' के राम

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला'  में राम के किरदार से ही रणवीर सिंह को बॉलीवुड में नई पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।

2. 'बाजीराव मस्तानी' के पेशवा बाजीराव

दीपिका पादुकोण के साथ अपनी दूसरी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा 'पेशवा बाजीराव' के जानदार रोल से तो रणवीर ने हिंदी सिनेमा में अपने नाम को सुनहरे अक्षरों में खिलवा दिया था।

3. 'पद्मावत' के विलेन अलाउद्दीन खिलजी

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' में विलेन अलाउद्दीन खिलजी को रोल में जिस तरह से रणवीर ने खुद को ढ़ाला था। शायद दूसरा कोई एक्टर उस कैरेक्टर को उतनी बखूबी से नहीं निभा पाता।

4. 'गली बॉय' में बने देसी रैपर

बॉलीवुड फिल्म में 'गली बॉय' में देसी रैपर के अंदाज को भी रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके साथ नजर आई थीं।

5. '83' में कपिल देव

फिल्म '83' में क्रिकेटर कपिल देव के चाल-ढ़ाल और इमोशन को एक्टर ने पर्दे पर बेहद शानदार अंदाज में उतारा था। फिल्म में उनके काम की लोगों ने बहुत तारीफ की थी।

6. 'लुटेरा' में ठग बने रणवीर

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'लुटेरा' में रणवीर सिंह ने ठग का किरदार निभाया था। उनके उस रोल को भी दर्शकों से काफी सराहा गया था।

7. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रॉकी रंधावा

आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के चुलबुले लड़के के रोल में तो  मानों रणवीर सिंह ने लड़कियों को अपना दीवाना ही बना लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और रणवीर सिंह की एक्टिंग हर किसी को पसंद आई थी। यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘आशना चांद’ कौन? जो कंटेस्टेंट कटारिया का ‘लव’, क्या करती हैं काम?    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.