King leak SRK, Deepika scenes: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वो बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 2027 के शुरुआत में रिलीज होगी. एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही दीपिका एक जिम्मेदार मां भी हैं. ऐसे में उन्हें अपनी बेटी दुआ की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ फिल्मों के कमिटमेंट्स को भी पूरा करना पड़ रहा है.

रणवीर सिंह देखने पहुंचे शाहरुख-दीपिका का रोमांस

हाल ही में शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ से कई वीडियोज वायरल हुए हैं. इन वीडियोज में दीपिका शाहरुख संग रोमांस करती नजर आ रही हैं. वहीं एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को उनकी बेटी दुआ और पति रणवीर सिंह भी शूटिंग पर कंपनी देते हुए नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

'किंग' की शूटिंग का वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केप टाउन, साउथ अफ्रीका में चल रही फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह बेटी दुआ को लेकर शाहरुख-दीपिका की शूटिंग देखने पहुंचे हैं. ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान बीच के किनारे रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

बेटी दुआ संग रणवीर सिंह ने दी दीपिका को कंपनी?

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की चल रही शूटिंग के ठीक पीछे एक आदमी एक बेबी को गोद में लिए हुए है. बेबी ने पिंक रंग के कपड़े पहने हैं. ऐसे में फैंस इस वीडियो के आधार पर दावा कर रहे हैं वो व्यक्ति रणवीर सिंह हैं, जो अपनी बेटी दुआ के साथ दीपिका की शूटिंग एन्जॉय कर रहे हैं. हालांकि वीडियो में ना ही रणवीर का चेहरा सामने आया और ना ही बेटी दुआ का, शक्ल तो नहीं दिख रही है, लेकिन जिस तरह से शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि बेबी के सामने डांस कर रहे हैं, उससे फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वो दुआ ही है, जो मम्मी दीपिका को कंपनी दे रही है. सोशल मीडिया पर ये प्यारा सा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---